Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राज्य सरकार ने किसानों को दी सौगात, गेहूं के समर्थन मूल्य में 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राज्य सरकार ने किसानों को दी सौगात, गेहूं के समर्थन मूल्य में 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस
बीकानेर

राज्य सरकार ने किसानों को दी सौगात, गेहूं के समर्थन मूल्य में 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस

editor
editor Published January 31, 2024
Last updated: 2024/01/31 at 5:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने ली समीक्षा बैठक उचित मूल्य की दुकानों पर भौतिक सत्यापन के लिए आइरिस मशीनें शीघ्र लगाई जाए – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर/ बीकानेर, 31 जनवरी। खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को ‘राजस्थान किसान समर्थन योजना’ के अंतर्गत गेहूं की खरीद के समर्थन मूल्य में 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है, इससे प्रदेश के किसानों को गेहूं की उपज पर 2400 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य प्राप्त होगा। उन्होने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

श्री गोदारा बुधवार को शासन सचिवालय में स्थित मंत्रालयिक भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड और उपभोक्ता मामलात विभाग की आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना प्रारंभ की है इसके परिणामस्वरूप देशभर में सबसे सस्ता सिलेंडर राजस्थान में मिल रहा है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि उचित मूल्य की दुकानों पर योजना के होर्डिंग्स एवं सेल्फी पॉइंट लगाए जाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही श्री गोदारा ने निर्देशित किया कि सभी उचित मूल्य की दुकानों पर भौतिक सत्यापन के लिविशेष दिव्यांगजनों को राशन की निःशुल्क होम डिलीवरी

- Advertisement -

खाद्य मंत्री ने निर्देशित किया कि प्रदेश के एनएफएसए के वह परिवार जिनके सभी सदस्य 18 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक आयु के अथवा विशेष दिव्यांगजन हो उन पात्र परिवारों को राशन की समय पर निःशुल्क होम डिलीवरी की जाए। उन्होने कहा कि जो लोग उचित मूल्य की दुकान पर आने में असमर्थ है उन्हे इससे राहत प्राप्त होगी।

बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों श्री गोदारा को अवगत करवाया कि रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत पीएम उज्ज्वला योजना एवं चयनित बीपीएल परिवारों को 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। वर्तमान में इस योजनांतर्गत प्रथम पक्ष जनवरी में 9 लाख 44 हजार 655 लाभार्थियों को डीबीटी राशि हस्तांतरित की जा चुकी हैं।

इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विभाग में स्वीकृत व रिक्त पदों, राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं और विभाग की 100 दिवसीय कार्ययोजना की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी ली। साथ ही उन्होने खाद्य निगम के अधिकारियों से पॉस एवं आइरिस मशीनों के वितरण एवं अन्य कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए अधिकाधिक आमजन किया जाए जागरूक

श्री गोदारा ने उपभोक्ता मामलात विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि प्रदेश में उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए सोशल, प्रिंट व लोक मीडिया के माध्यम से अधिकाधिक जागरूकता फैलाई जाए। इस दौरान उन्होने राज्य व जिला आयोग में दर्ज शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बैठक मे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री भास्कर ए सावंत विशिष्ठ शासन सचिव श्री राजेन्द्र विजय, निगम के प्रबन्ध निदेशक परमेश्वर लाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Share News

editor January 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?