Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर- आज से महाजन फायरिंग रेंज में भारत और सऊदी अरब की सेनाओं का युद्धाभ्यास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर- आज से महाजन फायरिंग रेंज में भारत और सऊदी अरब की सेनाओं का युद्धाभ्यास
बीकानेर

बीकानेर- आज से महाजन फायरिंग रेंज में भारत और सऊदी अरब की सेनाओं का युद्धाभ्यास

editor
editor Published January 29, 2024
Last updated: 2024/01/29 at 9:07 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भारत और सऊदी अरब की सेनाओं का युद्धाभ्यास महाजन फायरिंग रेंज में सोमवार से शुरू होगा। दोनों देशों ने पिछले साल समुद्र में अभ्यास किया था। इसी महीने यूएई की सेना भी महाजन में अभ्यास कर चुकी है। इस अभ्यास को खाड़ी देशों के साथ सामरिक सहयोग बढ़ाने की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

दरअसल भारत और सऊदी अरब दोनों ही देश आतंकवाद से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे के खाड़ी देशों का दौरा करने के बाद दोनों देशों के बीच पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 2021 में किया गया। भारत और सऊदी अरब रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। भारतीय नौसेना और रॉयल सऊदी नेवल फोर्स (आरएसएनएफ) के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘अल मोहेद अल हिंदी-2023’ के दूसरे संस्करण के समुद्री चरण का आयोजन मई में हुआ था। अब 2024 में दोनों देशों की सेनाएं महाजन फायरिंग रेंज में जमीन पर अभ्यास करेंगी। इस दौरान ड्रोन हमलों से बचाव, टैंक, मिसाइल, राइफल्स आदि हथियारों को परखा जाएगा। इस अभ्यास को “सदा तनसीक” नाम दिया गया है। 9 फरवरी तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास के लिए दोनों देशों के 45-45 सैनिक महाजन पहुंच गए हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य निर्मित क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद और विशेष बलों के अभियानों में अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। अभ्यास में विशेष बलों के लिए कौशल विकसित करने पर जोर दिया जाएगा, जिसमें सम्मिलन और निष्कर्षण की उन्नत तकनीक सीखना भी शामिल है। यह अभ्यास दोनों पक्षों के अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा उपकरणों की क्षमताओं को उजागर करने, साझा सुरक्षा उद्देश्यों की पहचान करने और उन्हें प्राप्त करने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने का अवसर भी प्रदान करेगा। यह दोनों देशों के बीच युद्धाभ्यास का तीसरा संस्करण है।


Share News

editor January 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?