Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ममता बनर्जी ने मोदी सरकार को दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम नहीं तो बड़े पैमाने पर होगे प्रदर्शन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ममता बनर्जी ने मोदी सरकार को दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम नहीं तो बड़े पैमाने पर होगे प्रदर्शन
बीकानेर

ममता बनर्जी ने मोदी सरकार को दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम नहीं तो बड़े पैमाने पर होगे प्रदर्शन

editor
editor Published January 28, 2024
Last updated: 2024/01/28 at 6:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। गठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है। केंद्र को सभी बकाया राशि का भुगतान करने के लिए शुक्रवार, 26 जनवरी को सात दिनों का समय देते हुए ममता ने कहा कि इस समय सीमा के भीतर अगर केंद्र सरकार फंड रिलीज नहीं करती है, तो TMC बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर देगी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ने यह टिप्पणी 75वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान राजभवन में की।

केंद्र सरकार पर कई योजनाओं के तहत करोड़ों रुपए बकाया

TMC प्रमुख ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने फंड जारी नहीं किया, टीएमसी पार्टी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर देगी। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के पास पश्चिम बंगाल की बड़ी धनराशि बकाया है। केंद्र पर बंगाल राज्य का मनरेगा के तहत 6,900 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 9,330 करोड़ रुपए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 830 करोड़ रुपये, पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 770 करोड़ रुपये और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 350 करोड़ रुपये बकाया है।

पीएम से मिल चुकी हैं सीएम ममता

- Advertisement -

बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने लंबित केंद्रीय निधि के मुद्दे पर पीएम से चर्चा की थी। बैठक के बाद टीएमसी प्रमुख ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने प्रस्ताव दिया है कि राज्य और केंद्र के अधिकारी साथ में बैठकर कर इन मुद्दों को सुलझा सकते हैं। बता दें कि राज्य में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में केंद्रीय एजेंसियां ईडी और सीबीआई की छापेमारी और धरपकड़ को लेकर भी सीएम ममता लगातार हमलावर रही हैं।


Share News

editor January 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?