Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
बीकानेर

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

editor
editor Published January 25, 2024
Last updated: 2024/01/25 at 9:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविन्द्र रंगमंच पर गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, व सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की देश प्रेम और देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन जीत लिया। कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी, संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजौरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल उपस्थित रहे।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्रीमती राजौरिया ने कहा कि 26 जनवरी के दिन हम अपने देश में अपना संविधान लागू होने का उत्सव मनाते हैं। संविधान की प्रस्तावना हमारे संविधान के मूल भाव को रेखांकित करती है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, लोकतंत्र की पश्चिमी अवधारणा से कहीं अधिक प्राचीन है। इसीलिए भारत को “लोकतंत्र की जननी” कहा जाता है। देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सुनहरा अवसर युवाओं को मिला है। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान, महत्वपूर्ण होगा। गणतंत्र उत्सव के दिन हम अपने वीर शहीदों को याद कर उनके बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में योगदान का संकल्प लें और अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का प्रण लें।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर ने स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

- Advertisement -

मेलबॉर्न सेकेंडरी स्कूल के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत, नृत्य, लोकगीत व नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।‌

*स्कूली विद्यार्थियों ने दी ये रंगारंग प्रस्तुति*

सांस्कृतिक संध्या में मेलबर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरस्वती वंदना मां शारदा की प्रस्तुति दी। सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी के वंदे मातरम पैरोडी नृत्य, वीणा नृत्य अकादमी कथक प्रस्तुति, मेलबर्न सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) ताल से ताल मिला गीत पर नृत्य कत्थक ग्रुप प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात सेवा आश्रम सुदर्शन नगर के विशेष बच्चों ने सरफरोशी की तमन्ना नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों में देश प्रेम का भाव भरते हुए उन्होंने तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।, बालिका आदर्श विद्या मंदिर ने विजय भव पर नृत्य प्रस्तुत तथा वंदे मातरम ग्रुप ने जहां पांव में पायल पर नृत्य प्रस्तुति दी। इसके पश्चात मेलबर्न सेकेंडरी स्कूल डुप्लेक्स कॉलोनी सर्जिकल स्ट्राइक, विवेक टेक्नो स्कूल ने रंग डे बसंती चोला पर नृत्य प्रस्तुति, लेडी एल्गिन स्कूल कि छात्रों द्वारा टूटी जंजीरें नृत्य प्रस्तुति दी। इसी प्रकार सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑन देश की शान देश की पैरोडी नृत्य, डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल तेरी मिट्टी में मिल जावा नृत्य तथा मालवीय पब्लिक माध्यमिक विद्यालय जलवा तेरा जलवा नृत्य प्रस्तुति दी गई। जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा ने आभार व्यक्त किया।सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी ने स्वागत किया ।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र सिंह भाटी, नगर विकास न्यास अधिशाषी अभियंता वंदना शर्मा, सहायक अभियंता शिव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor January 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?