Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक 31 दिसम्बर तक अनिवार्यतः करवाएं वार्षिक भौतिक सत्यापन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक 31 दिसम्बर तक अनिवार्यतः करवाएं वार्षिक भौतिक सत्यापन
बीकानेरराजस्थान

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक 31 दिसम्बर तक अनिवार्यतः करवाएं वार्षिक भौतिक सत्यापन

editor
editor Published December 23, 2023
Last updated: 2023/12/23 at 5:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ सतत रूप से प्राप्त करने के लिए 31 दिसंबर तक अनिवार्यतः भौतिक सत्यापन करवाना होगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि समय पर वार्षिक सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में पेंशनर्स के माह जनवरी, 2024 (देय माह फरवरी, 2024) का भुगतान रुक सकता है।

विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने बताया कि पेंशनर्स द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु ई-मित्र कियोस्क राजीव गांधी केन्द्र/ ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अंगुली की छाप (Finger Print Impression-Biometrics) बायोमैट्रिक्स से करवाया जा सकेगा। अंगुली की छाप (Finger Print Impression-Biometrics) बायोमैट्रिक्स से वंचित रहे पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से भी करवाया जा सकेगा।

वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु विकसित एन्ड्राइड मोबाइल एप (Rajasthan Pension and Aadhar FaceRD) के माध्यम से लाभार्थी के फेस रिकाग्निशन के आधार पर किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि पेंशनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने पर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी) SSP. Rajasthan.gov.in Portal पर लॉगइन कर संबंधित पेंशनर का पीपीओ नंबर दर्ज करने पर उस पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं।

- Advertisement -

ऐसे पेंशनर्स जो अत्यधिक वृद्धावस्था, शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने के लिए घर से बाहर जाने ने असमर्थ है तो संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारियों द्वारा ऐसे पेंशनर्स का मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ही वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत 50.79 प्रतिशत वार्षिक भौतिक सत्यापन किया गया है।


Share News

editor December 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर
पानी की बर्बादी पर सख्ती, जलदाय विभाग ने थमाए नोटिस
बीकानेर
राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय
राजस्थान
राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी
राजस्थान
पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम
देश-दुनिया
इंदिरा गांधी नहर से किसानों को जल्द मिलेगा सिंचाई पानी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज

Published May 23, 2026
बीकानेर

शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार

Published May 23, 2026
बीकानेर

उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट

Published May 23, 2026
बीकानेर

पानी की बर्बादी पर सख्ती, जलदाय विभाग ने थमाए नोटिस

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?