Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में गैगस्टरों ने दो साल में करोड़ों रुपये की फिरौती की रकम मांगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में गैगस्टरों ने दो साल में करोड़ों रुपये की फिरौती की रकम मांगी
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर में गैगस्टरों ने दो साल में करोड़ों रुपये की फिरौती की रकम मांगी

editor
editor Published December 22, 2023
Last updated: 2023/12/22 at 6:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर रेंज में पिछले दो साल में फायरिंग औेर फिरौती की घटनाओं ने जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों का सुकून छीन रखा है। गैंगस्टर लाखों व करोड़ों रुपए की फिरौती मांग रहे हैं। फिरौती की रकम नहीं देने पर जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों पर अपने गुर्गों से फायरिंग तक करवा रहे हैं। पिछले साल 2022 और इस साल अब तक रेंज के तीन जिलों में फायरिंग और फिरौती की 36 वारदातों को बदमाश अंजाम दे चुके हैं। हालाकि पुलिस ने भी बदमाशों पर सख्ती कर 95 को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों से 29 करोड़ 17 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा चुकी है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2022 से वर्ष 2023 के 15 दिसंबर तक बीकानेर रेंज में फिरौती व धमकाने के लिए फायरिंग की 36 वारदातें हुई। इन वारदातों में बदमाशों ने जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों से 29 करोड़ 17 लाख रुपए की फिरौती मांगी। चिंता की बात यह भी है कि फिरौती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सर्वाधिक मामले बीकानेर जिले में दर्ज हुए हैं। बीकानेर में वर्ष 2022 से वर्ष 2023 के 15 दिसंबर तक 14 जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों से गैंगस्टर व उनके गुर्गों ने 12 करोड़ 12 लाख रुपए की फिरौती मांगी। श्रीगंगानगर जिले में 12 जनप्रतिनिधियों से 10 करोड़ 90 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। जबकि हनुमानगढ़ जिले में 10 जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों से 6 करोड़ 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है।कहां, किसने, कितनों से मांगी फिरौतीबीकानेर जिले में गैंगस्टर लॉरेंस व रोहित गोदारा उर्फ रावताराम स्वामी ने सर्वाधिक फिरौती मांगी। फिरौती के लिए फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिलाया। बीकानेर जिले में गैंगस्टर लॉरेंस ने 3, रोहित गोदारा ने 4 एवं अन्य फिरौती के 7 मामले सामने आए। इन्होंने किसी गैंग का नाम नहीं लिया। श्रीगंगानगर में लॉरेंस बिश्नोई ने छह, गोल्डी बरार ने तीन, सम्पत नेहरा व अनमोल बिश्नोई ने एक-एक जनप्रतिनिधि से फिरौती मांगी। हनुमानगढ़ में लॉरेंस ने तीन, अनमोल बिश्नोई ने दो, रितिक बॉक्सर ने चार, धोलू गैंग व सम्पत नेहरा के एक-एक फिरौती के मामले सामने आए हैं।बदमाशों को पकड़ कर जेल भेजा फिरौती मांगने व फायरिंग के मामलों में पुलिस ने 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें बीकानेर के 27, श्रीगंगानगर के 30 एवं हनुमानगढ़ ने 38 बदमाश शामिल हैं, जिन्हें जेल भेजा गया।बदमाशों को नहीं बख्शेंगेफिरौती व फायरिंग के मामलों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। लॉरेंस, रोहित व गोल्डी बरार, रितिक बॉक्सर के नाम पर फिरौती मांगी गई। बीकानेर रेंज में दर्ज सभी मामलों में पुलिस गुर्गों की गिरफ्तारी कर चुकी हैं।अब विशेष फोर्स गठित होने से गैंगस्टर व संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन होगा। बदमाशों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।ओमप्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर


Share News

editor December 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर
पानी की बर्बादी पर सख्ती, जलदाय विभाग ने थमाए नोटिस
बीकानेर
राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद

Published May 23, 2026
बीकानेर

पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य

Published May 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी

Published May 23, 2026
बीकानेर

अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?