बीकानेर। बीकानेर में आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं क पुलिस ने एक युवक से अवैध रूप से रखा देशी पिस्टल जब्त किया है। युवक विक्रम सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान नापासर थानाधिकारी संदीप कुमार मुखबीर की सूचना पर नापासर- नोरंगदेसर रोड पर संदिग्ध हालत में विक्रम सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत उम्र 28 साल को पकड़ा। उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। इसके साथ मैग्जिन भी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पहले पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त विक्रम सिंह के विरुद्ध अब आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कराया गया।
