बीकानेर। दिनदहाड़े नंगी तलवार लेकर आमजन को डराने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में अम्बेडकर कॉलोनी निवासी निखिल चांवरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 11 दिसम्बर की शाम को अम्बेडकर कॉलोनी की है। जहां पर पुलिस टीम ने नंगी तलवार लेकर घूमकर आमजन को डरा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस टीम को देखकर तलवार छिपाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
