बीकानेर। अब गैराज में चोरी की वारदात होना सामने आया है। घटना आठ दिसंबर को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई। इस संबंध में गली नंबर 03 कुम्हारों का मोड गंगाशहर निवासी सीताराम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि आठ दिसंबर को साढ़े छह बजे के आसपास गैराज मंगल कर घर चला गया। सुबह आकर देखा तो रात के समय चौर गैराज में सामान चोरी कर ले गए। जिसमें डेंट कूलर मशीन जो तकरीबन 80 हजार रुपए की है। इसके अलावा एक पालीस मशीन, चार कलर गन, शेल्फ-5 अल्टानेटर-10 नग व गाडिय़ों में लगने वाले पार्टस में गिरारी-10, कार्बन ब्रुश पूरा डिब्बा 100 नग, चाबी पाना- 20 नग, आरमेंचर, अल्टानेटर कटाउट आठ नग, एक बाल्टी घुघीया पूरी भूरी हुई थी तथा अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
