Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, बकाया प्रकरण जल्द निस्तारित करने के आदेश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, बकाया प्रकरण जल्द निस्तारित करने के आदेश
बीकानेरराजस्थान

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, बकाया प्रकरण जल्द निस्तारित करने के आदेश

editor
editor Published December 12, 2023
Last updated: 2023/12/12 at 6:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी नियमित रूप से कोर्ट लगाते हुए लंबे समय से बकाया प्रकरणों की प्राथमिकता से सुनवाई करें।

राजस्व अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित मासिक बैठक में जिला कलेक्टर ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रास्ते के प्रकरणों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर देते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि विभागीय योजनाओं का ब्लॉक स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी संवाद रखें।

वंचित पात्र को जोड़े योजनाओं से

- Advertisement -

जिला कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं में पात्र लाभार्थी अधिक से अधिक संख्या में जोड़े जा सके, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर यात्रा के दौरान दिन वार एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। उपखंड अधिकारी इस संबंध में प्लान बनाकर कार्य करें। यात्रा के दौरान लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया जाए। योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक वैन ग्राम पंचायत वार भ्रमण करेगी। यह वैन एक दिन में 2 ग्राम पंचायतों की विजिट करेगी। इस दौरान आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाए तथा पात्र से संबंधित योजना के आवेदन भी लिए जाएं। इसके संबंध में सभी उपखंड अधिकारी आवश्यक तैयारियां समय पर कर लें।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि आंगनबाड़ी और स्कूलों में लगे स्मार्ट टीवी का समुचित उपयोग हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी विजिट के दौरान विशेष ध्यान दें।

बैठक में जिला कलेक्टर ने लूणकरणसर उपखंड कार्यालय की दीवार का पुनः निर्माण जल्द करवाने के लिए एनएचएआई के अधिकारी को निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने खनिज विभाग के अभियंता को अगले 7 दिन में समस्त खनन लीज के रिकॉर्ड दर्ज करवा कर रिपोर्ट भेजने को कहा । उन्होंने कहा कि यदि निर्देश की पालना नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

31 दिसंबर से पूर्व हो जाए वार्षिक सत्यापन

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के तहत चलाई जारी विभिन्न पेंशन योजनाओं के वेरिफिकेशन का काम 31 दिसंबर से पहले पूरा हो जाए, इसके लिए विभाग के साथ मिलकर समन्वित प्रयास हो।

जिला कलेक्टर ने बताया कि ईमित्र पर जाकर कोई भी लाभार्थी पेंशन के लिए भौतिक वेरिफिकेशन करवा सकता है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रतिभा देवठिया ने राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इजराय पालन, भरण पोषण, खाता विभाजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति की जानकारी ली। बैठक में सीईओ जिला परिषद नित्या के, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी यक्ष चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर जगदीश प्रसाद गौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार सहित समस्त उपखंड अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor December 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक
बीकानेर
होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर समेत प्रदेश में 72 कांस्टेबलों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश
बीकानेर
सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
बीकानेर
भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की
बीकानेर
फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक

Published July 10, 2026
बीकानेर

होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस

Published July 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद

Published July 10, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार

Published July 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?