बीकानेर। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा दोनों डिप्टी सीएम दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा के साथ राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल कलराज मिश्र के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं।
