Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रिश्तेदार बन कर की लाखों की ठगी, ऑपरेशन के बहाने मांगे थे पैसे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > रिश्तेदार बन कर की लाखों की ठगी, ऑपरेशन के बहाने मांगे थे पैसे
crimeबीकानेरराजस्थान

रिश्तेदार बन कर की लाखों की ठगी, ऑपरेशन के बहाने मांगे थे पैसे

editor
editor Published December 12, 2023
Last updated: 2023/12/12 at 11:46 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अनूपगढ़ के चक 16 ए में रहने वाली जसदेव सिंह के साथ किसी व्यक्ति ने विदेश में रह रहे फर्जी रिश्तेदार बनकर 5 लाख 55 हजार रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जसदेव सिंह को जब उसके साथ हुई ठगी का पता चला तो वह हक्का-बक्का रह गया और जसदेव सिंह ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। आवाज एक जैसी होने के कारण खाया धोखा जसदेव सिंह (62) पुत्र चंद सिंह जट्टसिख ने बताया कि वह अनूपगढ़ के एक निजी विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उसके बहनोई बलवीर सिंह अपने परिवार के साथ काफी वर्षों से इटली में रह रहे है। जसदेव सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को विदेशी नंबर से किसी व्यक्ति की व्हाट्सएप पर कॉल आई और उसने खुद को जसदेव सिंह का बहनोई बताया। जसदेव सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति की आवाज भी उसके बहनोई जैसी ही थी इसलिए वह उसकी बातों में आ गया। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने कहा कि दिल्ली में उसका कोई परिचित है और उसकी मां बीमार है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उसका हार्ट का ऑपरेशन होना है इसलिए उसे रुपयों की बहुत आवश्यकता है। उस व्यक्ति के द्वारा दिल्ली के एक अस्पताल की और उसमें एडमिट एक महिला की फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजी गई जो कि फर्जी पाई गई।

ऑपरेशन के बहाने 5 लाख 55 हजार रुपये की ठगी की

जसदेव सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति ने फोन किया था उसने उसने कहा कि वह उसके बैंक खाते में 7 लाख रुपए भेज रहा है ताकि वह रुपए जसदेव सिंह उसके परिचित को इलाज के लिए दे सके। कुछ ही देर में तथाकथित रिश्तेदार ने जसदेव सिंह के बैंक खाते में 7 लाख रुपए ट्रांसफर करवाने की फर्जी जमा पर्ची व्हाट्सएप पर भेज दी। जसदेव सिंह ने बताया कि कुछ समय बाद तथाकथित रिश्तेदार ने एक लाख रुपए भारत के मोबाइल नम्बर पर फोन पे पर ट्रांसफर करवा लिए। जसदेव सिंह ने बताया कि फोन पे पर उसे अकाउंट का नाम लक्ष्मण शाह के नाम से आ रहा था। जसदेव सिंह ने बताया कि कुछ समय बाद तथा कथित रिश्तेदार का दोबारा फोन आता है और वह फिर 3 लाख रुपए भी ट्रांसफर करने के लिए कहता है। जसदेव सिंह ने बताया कि उसने तथाकथित रिश्तेदार के कहने पर 3 लाख रुपए भी ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद तथाकथित रिश्तेदार के द्वारा फिर से परिचित की मां के ऑपरेशन की बात कहकर रुपए मांगे गए। जसदेव सिंह ने बताया कि इस तरह से एक ही दिन में उसने फोन पे और एक दिल्ली की एसबीआई ब्रांच के खाते में कुल साढ़े 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। जगदीश सिंह ने बताया कि 5 लाख 55 हजार रुपयों में से 1 लाख 55,000 रुपए उसने अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर ट्रांसफर करवाए थे।

बार-बार रुपए मांगने पर हुआ शक

- Advertisement -

जसदेव सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर को एक बार फिर तथाकथित रिश्तेदार के द्वारा रुपयों की फिर मांग की गई। इस पर उसे शक हो गया और जिस बैंक खाते में तथाकथित रिश्तेदार ने 7 लाख रुपए ट्रांसफर करने की बात कही थी उसे चेक किया गया तो उसके होश उड़ गए क्योंकि उसके खाते में एक भी रुपया उस व्यक्ति के द्वारा जमा नहीं करवाया गया था। तथाकथित रिश्तेदार के द्वारा जो जमा पर्ची भेजी गई थी वह भी फर्जी पाई गई। जसदेव सिंह ने इटली में रह रहे अपने रिश्तेदार को जब फोन कर इस बात की जानकारी चाही तो रिश्तेदार के द्वारा इस तरह से कोई भी फोन नहीं करने की बात कही गई। जिस पर जसदेव सिंह ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।


Share News

editor December 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक
बीकानेर
होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर समेत प्रदेश में 72 कांस्टेबलों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश
बीकानेर
सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
बीकानेर
भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की
बीकानेर
फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक

Published July 10, 2026
बीकानेर

होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस

Published July 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद

Published July 10, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार

Published July 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?