Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तकनीकी अधिकारियों के साथ महापौर ने किया केईएम रोड का निरीक्षण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > तकनीकी अधिकारियों के साथ महापौर ने किया केईएम रोड का निरीक्षण
बीकानेरराजस्थान

तकनीकी अधिकारियों के साथ महापौर ने किया केईएम रोड का निरीक्षण

editor
editor Published December 11, 2023
Last updated: 2023/12/11 at 5:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित आज दोपहर केईएम रोड पर स्वच्छता के निरीक्षण पर पहुंची। महापौर ने केईएम रोड पर पहुंचते ही सड़क पर नाली के पानी के जलभराव को लेकर गंभीरता से स्थाई समाधान के लिए वार्ता शुरू की। महापौर ने केईएम रोड के मुख्य व्यापारियों के साथ होटल सिटी पैलेस में वार्ता की। इस दौरान महापौर के साथ निगम के निर्माण अभियंताओं की टीम साथ मौजूद रही। महापौर ने सभी से समझाइश की वर्तमान ने बनी हुई नाली आकार में छोटी होने के कारण समय के साथ बढ़े जलबहाव को झेल नहीं पाता। इसका स्थाई समाधान वर्तमान नाली के स्थान पर बड़ा नाला बनाकर आगे सार्दुल सिंह सर्किल में मिलाया जायेगा। इस छोटे नाले को ऊपर से कवर करते हुए निश्चित दूरी चैंबर छोड़े जायेंगे ताकि नाले की नियमित सफाई हो सके।

व्यापारियों की शिकायत पर पहुंची सार्वजनिक शौचालय निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई न होने की शिकायत मिलने पर महापौर स्वच्छता निरीक्षक सहित वार्ड जमादार के साथ मौके पर पहुंची। जमादार को तुरंत प्रभाव से सफाई करने तथा भविष्य में प्रतिदिन नियमित रूप से सफाई करने के निर्देश दिए।

तकनीकी अधिकारियों के साथ केईएम रोड का किया निरीक्षण

महापौर ने वार्ता के बाद सभी तकनीकी अधिकारियों तथा व्यापारियों के साथ केईएम रोड पर पैदल चलते हुए वर्तमान में बनी नाली और जगह जगह हो रहे जलभराव की स्थिति को देखा। महापौर ने प्रेम जी प्वाइंट से लेकर सार्दुल सिंह सर्किल तक पानी निकासी को लेकर सभी संभावनाओं पर तकनीकी अधिकारियों से चर्चा की। महापौर ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि यथासंभव जल्द से जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।

- Advertisement -

फुटकर विक्रेताओं से कचरा न फैलाने तथा डस्टबिन रखने की अपील

महापौर ने निरीक्षण के दौरान एक फुटकर फल विक्रेता के ठेले के आगे पड़े कचरे को लेकर नाराजगी जताई। महापौर ने फल विक्रेता को समझाइश करते हुए कचरा ना फैलाने तथा ठेले के साथ डस्टबिन रखने की अपील की। फल विक्रेता ने अपनी गलती मानते हुए आगे से निर्देशों की पालना की बात कही।

महिला कर्मचारी द्वारा रेहड़ी खींचने पर जमादार को लगी फटकार

मौके पर निरीक्षण के दौरान महापौर ने जब एक महिला सफाईकर्मी को रेहड़ी खींचते देखा तो खासा नाराजगी जताई। महापौर ने वार्ड जमादार को फटकार लगाते हुए कहीं भी महिलाकर्मचारी से रेहड़ी न खिंचवाने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा की सभी जमादारों को निर्देश है की रेहड़ी महिला सफाईकर्मियों से न खिंचवाई जाए। ऐसे में अगर किसी भी महिला सफाईकर्मी से रेहड़ी खिंचवाई जाती है तो संबंधित जमादार पर कार्यवाही होगी।

महापौर ने बताया की आज औचक निरीक्षण के तहत केईएम रोड का निरीक्षण किया गया। प्रतिदिन नाली में बढ़ते जलप्रवाह के कारण गंदा पानी सड़क पर आ जाता है । आज तकनीकी अधिकारियों तथा स्थानीय व्यापारियों के साथ इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए निरीक्षण किया गया हैं । वर्तमान में बनी छोटी नाली के स्थान पर थोड़ी बड़े आकार का नाला बनाया जायेगा । इस पूरे नाले को कवर कर सार्दुल सिंह सर्किल तक ले जाकर आगे बड़े नाले से जोड़ दिया जाएगा। पूर्व में भी इस नाली की समस्या को लेकर कोशिश की गई थी किन्ही कारणों से कार्य पिछले कार्यकाल में नही हो पाया अभी जल्द से जल्द प्रशासनिक कार्यवाही कर निविदा जारी की जाएगी।

इस दौरान व्यापारी मंडल से दीपक पारीक, शंकर सोनी, सीताराम अग्रवाल, नगर निगम सहायक अभियंता संजय ठोलिया, अभियंता गीता यादव, रमेश चौधरी, रामचंद चौधरी सहित स्वच्छता निरीक्षक मुकेश पंवार आदि मौजूद रहे।


Share News

editor December 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा

Published May 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Published May 23, 2026
बीकानेर

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद

Published May 23, 2026
बीकानेर

पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?