Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पांच जिलों में जारी की जाएगी लीज, सस्ती हो सकती है बजरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पांच जिलों में जारी की जाएगी लीज, सस्ती हो सकती है बजरी
जयपुरबीकानेरराजस्थान

पांच जिलों में जारी की जाएगी लीज, सस्ती हो सकती है बजरी

editor
editor Published December 8, 2023
Last updated: 2023/12/08 at 4:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान में खान विभाग ने अलग-अलग जगह 22 बड़े ब्लॉक में बजरी खनन की लीज जारी करने के लिए ऑनलाइन बिड मांगी है। इस बिड में 34 हैक्टेयर से लेकर 100 हैक्टेयर जमीन तक की लीज जारी की जाएगी। राज्य सरकार को इस ऑक्शन से 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है।

ये ब्लॉक भीलवाड़ा, राजसमंद, ब्यावर, टोंक के अलावा नागौर जिले में आवंटित किए जाएंगे। जो बनास नदी के अलावा लूनी नदी में होंगे। सरकार ने बिड में जो शर्ते निर्धारित की है, उसे देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार लोगों को बजरी बहुत सस्ती दर पर उपलब्ध हो सकती है।

खान विभाग के सूत्रों के मुताबिक दिसंबर के आखिरी सप्ताह में 27 तारीख को बिडिंग शुरू की जाएगी। ये लीज 5 साल के लिए दी जाएगी। आपको बता दें कि राजस्थान में अभी वर्तमान में 45 लीज संचालित है, जिनमें से 25 से ज्यादा लीज का समय मार्च 2024 में खत्म हो जाएगा।

200 रुपए टन में मिलेगी बजरी

- Advertisement -

इस बार लोगों को बजरी सस्ती मिल सकती है। क्योंकि राज्य सरकार ने इस बार बिड में जो शर्त रखी है, उसमें रॉयल्टी की चार गुना राशि से ज्यादा दर पर बजरी नहीं बेची जा सकेगी। वर्तमान में बनास के अलग-अलग ब्लॉक पर 500 रुपए से लेकर 700 रुपए प्रति टन की दर से भराई ली जा रही है। वर्तमान में राज्य सरकार प्रति टन बजरी की रॉयल्टी 40 से 50 रुपए प्रति टन ले रही है, जो अलग-अलग जिलों में अलग-अलग दर पर है। इससे 200 रुपए टन तक बजरी मिलने की उम्मीद है।

मॉनिटरिंग सख्ती से होने पर मिलेगी सस्ती बजरी

राज्य सरकार अगर मॉनिटरिंग सख्ती से करेगी तो लोगों को वर्तमान से आधी कीमत पर बजरी उपलब्ध हो सकती है। वर्तमान में अभी जयपुर में 40 टन बजरी का एक ट्रक आमजन को करीब 48 से 50 हजार रुपए में मिलता है, लेकिन इस नियम के लागू होने के बाद 33 से 36 हजार रुपए में मिल सकता है।


Share News

editor December 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक
बीकानेर
होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर समेत प्रदेश में 72 कांस्टेबलों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश
बीकानेर
सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
बीकानेर
भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की
बीकानेर
फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक

Published July 10, 2026
बीकानेर

होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस

Published July 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद

Published July 10, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार

Published July 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?