Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चीन में फैल रहे निमोनिया को लेकर जिले के अस्पतालों में तैयारियों की मॉक ड्रिल आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चीन में फैल रहे निमोनिया को लेकर जिले के अस्पतालों में तैयारियों की मॉक ड्रिल आयोजित
बीकानेरराजस्थान

चीन में फैल रहे निमोनिया को लेकर जिले के अस्पतालों में तैयारियों की मॉक ड्रिल आयोजित

editor
editor Published November 29, 2023
Last updated: 2023/11/29 at 9:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर, । चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी अनुसार बुधवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर उपलब्ध संसाधनों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले के 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 3 उप जिला अस्पताल, 2 जिला अस्पताल व एक मेडिकल कॉलेज से संबध पीबीएम अस्पताल तक तैयारी का जायजा लिया गया जिसका निरीक्षण संभाग, जिला व खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया गया। यदि कोविड लहर की तरह कोई नई श्वसन बीमारी की लहर जिले तक पहुंचती है तो हम कितने तैयार हैं ? और कितनी व्यवस्थाएं बाकी है ? इस पर मंथन हुआ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध बैड, आइसोलेशन बैड, ऑक्सीजन सर्पोटेड आइसोलेशन बैड, आईसीयू बैड, वेंटीलेटर बैड, मानव संसाधन की स्थिति, एम्बुलेंस सुविधा, जांच सुविधा, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरण, तकनीकी सुविधा तथा उनकी आवश्यकता पड़ने पर क्रियाशीलता का जायजा लिया।
पीबीएम अस्पताल में संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी, उपनिदेशक डॉ राहुल देव हर्ष, अस्पताल अधीक्षक डॉ पी के सैनी, डॉ गौरी शंकर जोशी और योगेश शर्मा की उपस्थिति में बेड, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन प्लांट इत्यादि का निरीक्षण कर पाई गई कमियों को दूर करने पर विमर्श किया गया।सीएमएचओ डॉ अबरार ने जिला अस्पताल नोखा में मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन के उत्पादन, स्टॉक व वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई संबंधी व्यवस्थाओं को देखा, दवाइयां के स्टॉक, जांचों की उपलब्धता, मानव संसाधन की स्थिति, एम्बुलेंस तथा उनकी क्रियाशीलता का जायजा लिया। मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील बोथरा, सहस्त्रकरण उपाध्याय सहित स्टाफ मौजूद रहा। डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता द्वारा उप जिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ का निरीक्षण कर किसी भी महामारी की लहर की स्थिति में तैयारी को परखा गया। मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ एस के बिहानी सहित स्टाफ मौजूद रहा। इसी प्रकार जिले के अन्य जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर चिकित्सा संस्थानों में संसाधनों की उपलब्धता व अन्य तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। देर शाम तक सभी अस्पतालों से रिपोर्ट संकलन व उसकी समीक्षा जारी रही, जिसके आधार पर कमियों को दूर करने की कार्यवाही की जाएगी।


Share News

editor November 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा

Published May 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Published May 23, 2026
बीकानेर

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद

Published May 23, 2026
बीकानेर

पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?