Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा में बोखलाहट, सडक़ पर आ गए नरेन्द्र मोदी- यशपाल गहलोत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भाजपा में बोखलाहट, सडक़ पर आ गए नरेन्द्र मोदी- यशपाल गहलोत
बीकानेरराजस्थान

भाजपा में बोखलाहट, सडक़ पर आ गए नरेन्द्र मोदी- यशपाल गहलोत

editor
editor Published November 20, 2023
Last updated: 2023/11/20 at 8:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत का जनाधार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले पन्द्रह सालों से भाजपा का गढ़ बनी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में इस बार जनता का मत कांग्रेस के हाथ के साथ है। पूर्व विधानसभा क्षेत्र को बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव युवा नेता यशपाल गहलोत ही कर सकते हैं। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस के निशान के सामने बटन को दबाना है और भाई यशपाल को भारी मतों से विजयी बनाना है। यह उद्गार कुचीलपुरा से लेकर भीनासर स्थित दादा-पोता पार्क तक जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने व्यक्त किये।

प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि यशपाल गहलोत ने सोमवार सुबह अपने जनसंपर्क की शुरूआत तय कार्यक्रम अनुसार कुचीलपुरा क्षेत्र से की, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने यशपाल गहलोत को समर्थन देते हुए भारी मतों से विजयी बनाने की बात कही। इस दौरान यशपाल गहलोत का क्षेत्रवासियों ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा यशपाल गहलोत अपने समर्थकों के साथ महिला मंडल स्कूल के पास, जसोलाई खरनाड़ा क्षेत्र, रामपुरा बस्ती स्थित पार्षद केन्द्र के पास जनसंपर्क कर कांग्रेस की रीति और नीति का प्रचार करते हुए पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं पंजाब गिरान मोहल्ला,नाईयों की मस्जिद, रानीबाजार स्थित धोबी समाज धर्मशाला और घड़सीसर में हुई आमसभा में यशपाल गहलोत ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बीकानेर की सडक़ों पर उतरना पड़ गया है। आज कांग्रेस के राज्य में हुए जनहित के कार्यों से भाजपा में बोखलाहट आ गई है। वह और कुछ नहीं कमियां निकाल पा रहे हैं तो अनर्गल बयानबाजी करने लगे हैं। लेकिन जनता ने मन बना लिया है, अब परम्पराऐं टूटेगी और कांग्रेस फिर से राज्य में स्थापित होगी। यशपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही गरीब, मजदूर और किसानों की हितेषी पार्टी है। आज महंगाई चरम पर है। केन्द्र सरकार की नीतियां गरीब के कल्याण को लेकर नहीं कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है।

जा म्हारो आशीर्वाद थारे सागे है……

माता राम पग्या लागणा मैं यशपाल गहलोत पूरब सूं कांग्रेस प्रत्याशी हूं, चुनाव लड़ रियो हूं। वोट अपा ने कांग्रेस ने देवणो है। आ बताओ सिलेण्डर पांच सौ में मिल रियो है, पैंशन भी बराबर आवे, सरकार री तरफ सूं तीर्थ यात्रा करी कोनी करी…. जवाब में बेटा सिलेण्डर भी पांच सौ में मिले, वृद्धावस्था पेंशन भी टेमोटेम आवे, लारले साल ही तीरथ कर आई हूं, बे भी बिना एक रुपयो खर्च कर्या। अब मंदिर में चढ़ाया जिका तो सरकार सूं लेवण सूं रिया और अबकी बार तो फोन भी मिलग्यो, बीरे मांया रोज कांग्रेस री योजनावां देखूं, बेटा… तू चिन्ता मत मुख्यमंत्री तो अशोक जी बणेला और तू भी जीतसी जा म्हारो आशीर्वाद थारे सागे है।

- Advertisement -

Share News

editor November 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक
बीकानेर
होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर समेत प्रदेश में 72 कांस्टेबलों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश
बीकानेर
सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
बीकानेर
भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की
बीकानेर
फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक

Published July 10, 2026
बीकानेर

होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस

Published July 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद

Published July 10, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत डूंगरगढ़ में 12.8 किलो डोडा जब्त, युवक गिरफ्तार

Published July 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?