Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर के इस चौक में खेला जाता है ये खतरनाक खेल, सौ साल से चल रही है परम्परा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर के इस चौक में खेला जाता है ये खतरनाक खेल, सौ साल से चल रही है परम्परा
बीकानेरराजस्थान

शहर के इस चौक में खेला जाता है ये खतरनाक खेल, सौ साल से चल रही है परम्परा

editor
editor Published November 11, 2023
Last updated: 2023/11/11 at 4:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। दीपोत्सव पर लक्ष्मी पूजन का विधान सदियों से है। इस बीच कई परंपराए हर शहर में वहां की संस्कृति और समाज के हिसाब से विकसित हो जाती है। होली पर रम्मतों के लिए प्रसिद्ध बारह गुवाड़ चौक भी अपने आप में एक ऐसा स्थान है जो हर पर्व पर संस्कृति को बचाने के लिए वर्षों से आयोजन करता रहा है।दीपावली की रात यहां पर पिछले दो सौ साल से शारीरिक दक्षता दिखाने के लिए बनाटी घुमाने का कार्यक्रम होता है। सिर के ऊपर और पैरों के नीचे से आठ से 12 किलो वजनी दोनों तरफ जलती मशाल के साथ बंधी लकड़ी को घुमाना आम आदमी के वश की बात नहीं है।
इसके लिए प्रशिक्षित उस्ताद के नेतृत्व में कड़ा अभ्यास करवाया जाता है। इस बार भी रविवार को बारह गुवाड़ चौक में रात नौ बजे बनाटी घुमाने का कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। बनाटी के वर्तमान उस्ताद ईसर महाराज और शेर महाराज है। ईसर महाराज बताते हैं कि बनाटी बनाना भी अपने आप में एक कला है। लकड़ी के दोनों तरफ सूत के कोड़े बनाकर उसे जले हुए डीजल तेल में दो दिन तक हम भिगोते हैं। दोनों तरफ संतुलन बना रहे इसके लिए हर कोडे का वजन और आकार एक जैसा रखते हैं। पहले यह काम जूट से होता था अब डीजल का जला तेल इसलिए लेते हैं कि वह गाढ़ा होता है और लंबे समय तक मशाल जलती रहती है। यह शारीरिक दक्षता दिखाने का पारंपरिक खेल है। वैसे तो बहुत सी जगहों पर लोग आग को लेकर विभिन्न करतब दिखाते हैं मगर तेज अग्नि और वजन के साथ इसमें गति को शामिल करते हुए करतब दिखाना, हमारे यहां ही होता है। एक चूक से बड़ा नुकसान हो सकता है मगर मां लक्ष्मी और भैरूंनाथ की कृपा से आज तक ऐसा नहीं हुआ। इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी भाग लेते हैं। आस-पास के मोहल्ले के लोग तेज आवाज में नारे लगाकर उनमें जोश भर देते हैं।


Share News

editor November 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा

Published May 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Published May 23, 2026
बीकानेर

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद

Published May 23, 2026
बीकानेर

पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?