बीकानेर। सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत हो गई इस सम्बंध में अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। घटना 4 नवम्बर को गुरूद्धारे के पास की है। जहां पर अज्ञात टैक्सी चालक ने बाइक सवार युवक जावेद को टक्कर मार दी थी। जिसे घायल अवस्था में भर्ती करवाया गया था। जिसकी मौत हो गयी। घायल जावेद पुत्र जमील हसन रामपुरा बस्ती का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
