बीकानेर। कोतवाली थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय सुमन पत्नी मुख्तयार ने अपने घर मे बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के पता नहीं चल पाया है।
