Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नामांकन शुरू, लेकिन अब तक तय नहीं हुए प्रत्याशी,पूर्व से पश्चिम तक कांग्रेस हुई कंफ्यूज, वसुंधरा के टिकटों को लेकर असमंजस में
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > नामांकन शुरू, लेकिन अब तक तय नहीं हुए प्रत्याशी,पूर्व से पश्चिम तक कांग्रेस हुई कंफ्यूज, वसुंधरा के टिकटों को लेकर असमंजस में
जयपुरराजस्थान

नामांकन शुरू, लेकिन अब तक तय नहीं हुए प्रत्याशी,पूर्व से पश्चिम तक कांग्रेस हुई कंफ्यूज, वसुंधरा के टिकटों को लेकर असमंजस में

editor
editor Published October 31, 2023
Last updated: 2023/10/31 at 4:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने 105 जबकि भाजपा ने 76 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। जिससे नेताओं के साथ अब कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
राजस्थान की राजनीति को करीब से जानने वाले पॉलिटिकल एक्सपट्र्स की हालत ब्रिटिश फिक्शन राइटर जेके रोलिंग जैसी हो गई है। जो सभी सूत्रों से मिली जानकारी को अपनी राजनीतिक समझ से आप सभी तक परोस रहे हैं। क्योंकि राजस्थान के राजनीतिक हालात फिलहाल पूरी तरह से बिगड़े हुए हैं।कामां में मौजूदा विधायक जाहिदा खान का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी से 10 उम्मीदवार यहां से चुनाव लडऩा चाहते हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर से रुपाराम का टिकट तय नहीं हो पा रहा है। माना जा रहा है कि इस सीट पर उनके साथ ही मानवेंद्र सिंह भी चुनाव लडऩा चाहते हैं।ऐसी ही असमंजस की स्थिति श्रीगंगानगर में भी बनी हुई है। क्योंकि वहां कांग्रेस से पिछली बार अशोक चांडक उम्मीदवार थे। जबकि राजकुमार निर्दलीय चुनाव लड़ विधायक बने थे। ऐसे में अब कांग्रेस में निर्दलीय विधायक और कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच असमंजस की स्थिति बरकरार है राजस्थान बीजेपी में भी हालत ठीक नहीं है। आचार संहिता के बाद भाजपा ने 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें उन्होंने काफी प्रयोग किए थे। उन प्रयोगों का विरोध थमा भी नहीं था। इसी बीच बीजेपी ने 83 लोगों की एक नई सूची जारी कर दी। जिसमें वसुंधरा राजे खेमे के 28 उम्मीदवार शामिल थे। लेकिन इसके बाद से ही बीजेपी की लिस्ट आना बंद हो गई है।विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान भी यह तय नहीं कर पा रहा है कि अगली सूची में वसुंधरा राजे समर्थकों को कितनी जगह दी जाए। इसके साथ ही जो लोग पिछले लंबे वक्त से इन सीटों पर मेहनत कर रहे थे। उनके साथ ही संघ के करीबियों को कैसे तीसरी लिस्ट में एडजस्ट किया जाए। इस पर लगातार भाजपा आलाकमान मंथन कर रहा है। जिसको लेकर अब अगले 3 दिनों में फैसला संभव है।
हालात इतने ज्यादा बुरे हो गए हैं कि राजनीतिक दल उन उम्मीदवारों का चयन भी नहीं कर पा रहें हैं, जिन पर प्रदेश की जनता की नजऱें टिकी हुई है।


Share News

editor October 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?