Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मिड डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती, खराब खाद्यान्न मिलने पर होगी कार्रवाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मिड डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती, खराब खाद्यान्न मिलने पर होगी कार्रवाई
बीकानेर

मिड डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती, खराब खाद्यान्न मिलने पर होगी कार्रवाई

editor
editor Published July 11, 2026
Last updated: 2026/07/11 at 11:40 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में संचालित पीएम पोषण (मिड डे मील) योजना के तहत बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी है। अब खाद्यान्न के भंडारण, रखरखाव और उपयोग की प्रत्येक प्रक्रिया पर नियमित निगरानी रखी जाएगी। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Contents
स्टॉक रजिस्टर का संधारण होगा अनिवार्यजिला और ब्लॉक स्तर पर होंगे नियमित निरीक्षणबच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर जोर

पीएम पोषण योजना के आयुक्त विश्व मोहन शर्मा ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों को किसी भी स्थिति में खराब, नमीयुक्त, फफूंद लगा या एक्सपायरी अवधि के करीब पहुंचा खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जाए।

स्टॉक रजिस्टर का संधारण होगा अनिवार्य

नए निर्देशों के अनुसार प्रत्येक सरकारी विद्यालय में खाद्यान्न का स्टॉक रजिस्टर पूरी पारदर्शिता के साथ संधारित किया जाएगा। इसमें खाद्यान्न प्राप्त होने की तिथि, उपयोग की तिथि, उपलब्ध शेष स्टॉक तथा एक्सपायरी से संबंधित सभी जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा इन्हीं अभिलेखों के आधार पर विद्यालयों में खाद्यान्न प्रबंधन और वितरण व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा।

- Advertisement -

जिला और ब्लॉक स्तर पर होंगे नियमित निरीक्षण

आयुक्तालय ने जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न के भंडारण की व्यवस्था, गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर और वितरण प्रणाली की विस्तार से जांच की जाएगी।

यदि किसी विद्यालय में रिकॉर्ड में गड़बड़ी, खाद्यान्न के अनुचित भंडारण, गुणवत्ता में कमी या वितरण व्यवस्था में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर जोर

शिक्षा विभाग का उद्देश्य पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को सुरक्षित, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। विभाग का मानना है कि नियमित निगरानी और जवाबदेही तय होने से योजना के संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी और बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।


Share News

editor July 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महाजन फायरिंग रेंज के मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त एसी कोच
बीकानेर
मिड डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती, खराब खाद्यान्न मिलने पर होगी कार्रवाई
बीकानेर
राजस्थान में मानसून पड़ा सुस्त, 15 जुलाई से फिर तेज बारिश की संभावना
बीकानेर
चलती ट्रेन से कूदा चेन स्नैचिंग का संदिग्ध, सूडसर पहुंचने से पहले मौत
बीकानेर
राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक
बीकानेर
होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

महाजन फायरिंग रेंज के मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Published July 11, 2026
बीकानेर

यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त एसी कोच

Published July 11, 2026
बीकानेर

राजस्थान में मानसून पड़ा सुस्त, 15 जुलाई से फिर तेज बारिश की संभावना

Published July 11, 2026
बीकानेर

चलती ट्रेन से कूदा चेन स्नैचिंग का संदिग्ध, सूडसर पहुंचने से पहले मौत

Published July 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?