Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वोट मैराथन में दौड़े शहरवासी, शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > वोट मैराथन में दौड़े शहरवासी, शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
बीकानेरराजस्थान

वोट मैराथन में दौड़े शहरवासी, शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

editor
editor Published October 17, 2023
Last updated: 2023/10/17 at 5:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, । मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान का संदेश देने मंगलवार को शहरवासियों ने वोट मैराथन निकाली। सुबह-सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से निकली मैराथन तुलसी सर्किल, अंबेडकर सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, रवींद्र रंगमंच के आगे से होते हुए वापिस कलेक्ट्रेट पहुंची। इसमें एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, खिलाड़ी, विभिन्न विभागों के कार्मिक और आमजन की भागीदारी रही। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़ी तख्तियां लेकर लगभग तीन किलोमीटर दौड़ लगाई। इससे पहले सभी प्रतिभागियों ने मतदान की शपथ ली। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। इसके मद्देनजर जागरूकता का सघन अभियान चलाया जा रहा है। वोट मैराथन का आयोजन विधानसभा स्तर तक किया गया। इससे हजारों लोगों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ मतदान का संदेश दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा देवठिया ने विभिन्न आईटी टूल्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा अपने मोबाइल में सी-विजिल ऐप डाउनलोड करे, जिससे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सभी से मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया। अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) जगदीश प्रसाद गौड़ ने कहा जिले का प्रत्येक मतदाता, मतदान केंद्र तक पहुंचकर मतदान करे, इसके लिए हमें संयुक्त प्रयास करेंगे होंगे। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग सुविधा के बारे में बताया। इस दौरान अतिथियों ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपखंड अधिकारी पवन कुमार ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी ने किया।
*इनकी रही मौजूदगी*
कार्यक्रम में राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित, जिला परिषद के अधिशासी अभियंता धीर सिंह गोदारा, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जसवंत सिंह राजपुरोहित, डॉ. सुरेंद्र राठी, एनसीसी की सात राज बटालियन के सूबेदार मेजर अप्पा राव, ईएलसी इंचार्ज डॉ. मैना निर्वाण, एमएस कॉलेज से डॉ. सुनीता बिश्नोई सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
*बाइक रैली गुरुवार को*
स्वीप प्रभारी नित्या के. ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को बाइक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान बाईकर्स क्लब तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भागीदारी निभाएंगे। जिला स्तरीय रैली कलेक्ट्रेट से सायं 5 बजे रवाना होकर लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र में आमजन को मतदान के लिए जागरूक करेगी। वहीं विधानसभा स्तर पर भी यह रैलियां निकाली जाएंगी।


Share News

editor October 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?