बीकानेर।छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में लूणकरणसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक मांगीलाल को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी थानाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में तीन अक्टूबर को मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसमें शिक्षक मांगीलाल को गिरफ्तार किया गया है।
