Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नगर निगम में बढ़ें सफाई कर्मचारियों के 916 पद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नगर निगम में बढ़ें सफाई कर्मचारियों के 916 पद
बीकानेरराजस्थान

नगर निगम में बढ़ें सफाई कर्मचारियों के 916 पद

editor
editor Published October 8, 2023
Last updated: 2023/10/08 at 2:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। स्टाफिंग पैटर्न के आधार पर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के 916 पदों को बढ़ाया गया है। निगम में अब सफाई कर्मचारियों के कुल 2577 स्वीकृत पद हो गए है। राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में स्टाफिंग पैटर्न अनुसार सफाई कर्मचारियों के नवीन पद सृजन की स्वीकृति एवं सीधी भर्ती से भरने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव ह्देश कुमार शर्मा की ओर से जारी किए गए आदेश में प्रदेश की नगरीय निकायों में 11772 सफाई कर्मचारियों के स्टाफिंग पैटर्न अनुसार नवीन पद सृजित किए गए है। बीकानेर नगर निगम में वर्तमान में सफाई कर्मचारियों के 1661 स्वीकृत पद है। स्टाफिंग पैटर्न अनुसार नवीन स्वीकृत होने वाले पदों की संख्या 916 है। इससे निगम में कुल सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 2577 हो गई है।
वर्ष 2011 की जनसंख्या अनुसार पदवर्ष 2011 में नगर निगम क्षेत्र की जनसंख्या 6.44 लाख थी। प्रति एक हजार की आबादी पर चार सफाई कर्मचारियों के प्रावधान अनुसार सफाई कर्मचारियों की संख्या 2576 होती है। स्टाफिंग अनुसार स्वीकृत पदों की संख्या 2577 की गई है। 916 सफाई कर्मचारियों के पद बढ़े है। निगम में पूर्व में रिक्त 121 पद व स्टाफिंग पैटर्न अनुसार स्वीकृत 916 पदों सहित कुल 1039 पदों पर भर्ती की संभावना बनी है।
वर्तमान जनसंख्या अनुसार पद नहींवर्ष 2011 में नगर निगम क्षेत्र की जनसंख्या 6.44 लाख थी। पिछले बारह साल में निगम क्षेत्र की जनसंख्या बढ़ी है। जानकारों का कहना है कि वर्तमान में निगम क्षेत्र की जनसंख्या 8 लाख से अधिक है। अगर शहर की जनसंख्या 8 लाख ही मान ली जाए तो स्टाफिंग पैटर्न अनुसार प्रति हजार पर चार के प्रावधान अनुसार 3200 सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत पद होने चाहिए। जबकि वर्तमान में स्टाफिंग पैटर्न अनुसार 2577 स्वीकृत पद हुए है। करीब छह सौ पद स्टाफिंग पैटर्न अनुसार कम है।
बढ़ोतरी सराहनीयस्टाफिंग पैटर्न अनुसार सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत पदों में बढ़ोतरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त कर इसे सराहनीय निर्णय बताया गया है। सफाई कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी के अनुसार यह मांग लंबे समय से की जा रही थी। सरकार का यह निर्णय शहर और वाल्मीकि समाज के हित में है। वहीं शहर कांग्रेस महासचिव राहुल जादूसंगत ने प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के 11772 पद बढ़ाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।


Share News

editor October 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?