Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने प्री. डी.एल.एड. परीक्षा परिणाम जारी किया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने प्री. डी.एल.एड. परीक्षा परिणाम जारी किया
बीकानेरराजस्थान

शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने प्री. डी.एल.एड. परीक्षा परिणाम जारी किया

editor
editor Published September 29, 2023
Last updated: 2023/09/29 at 7:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर, । शिक्षा मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को प्री. डी.एल.एड. (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) का परीक्षा परिणाम जारी किया। इलेक्ट्रिसिटी गेस्ट हाउस में परिणाम जारी करने के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि डी.एल.एड. (सामान्य) में 5 लाख 91 हजार 388 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जबकि 5 लाख 45 हजार 820 परीक्षा में उपस्थित रहें। डी.एल.एड. (संस्कृत) में 27 हजार 675 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जबकि 25 हजार 401परीक्षा में उपस्थित रहें।डॉ कल्ला ने बताया कि परीक्षा में कुल 6 लाख 19 हजार 063 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। जिसमें 2 लाख 87 हजार 776 पुरूष अभ्यर्थी एवं 3 लाख 31 हजार 266 महिला अभ्यर्थी सहित 21 अभ्यर्थी ट्रांसजेण्डर की श्रेणी से भी पंजीकृत किया गया। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर पास हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा के क्षेत्र में सेवा पूर्व अध्यापक शिक्षा के लिए द्विवर्षीय डिप्लोमा कोर्स डी. एल.एड. (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) कहलाता है। इस कोर्स में प्री डी.एल.एड परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। इस कार्स में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अध्यापक लेवल प्रथम की परीक्षा के लिए पात्र होते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो श्रेणियों में आयोजित होती है। डी.एल.एड पाठ्यक्रम प्रथम डी.एल.एड. (सामान्य) तथा द्वितीय डी.एल. एड (संस्कृत) के लिए आयोजित की गई।उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 92.29 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परिणाम के पश्चात कुल 26 हजार सीटों पर ऑनलाइन काउन्सलिंग के माध्यम से राजकीय एवं निजी 377 अध्यापक शिक्षा संस्थाओं में डी.एल. एड. कोर्स में प्रवेश दिया जायेगा। परीक्षा परिणाम panjiyakpredeled.in पोर्टल पर उपलब्ध पर रहेगा। परिणाम उपरान्त अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउन्सलिंग के माध्यम से संस्था आवण्टित की जायेगी। इसके लिए पृथक से कार्यक्रम जारी किया जायेगा ।


Share News

editor September 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?