Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: करोड़ों रुपये की जमीन बिना विज्ञापन के ही बेचने की तैयारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > करोड़ों रुपये की जमीन बिना विज्ञापन के ही बेचने की तैयारी
बीकानेरराजस्थान

करोड़ों रुपये की जमीन बिना विज्ञापन के ही बेचने की तैयारी

editor
editor Published September 24, 2023
Last updated: 2023/09/24 at 7:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। बीकानेर में आईजीएनपी कॉलोनी की 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की 20.59 हेक्टेयर जमीन गुपचुप तरीके से बेचने की तैयारी कर ली गई है। न इसकी जानकारी सरकारी वेबसाइट पर डाली गई न अखबारों में गजट किया गया। कोलकाता की कंपनी ने आक्शन अपलोड भी कर दिया।

जल संसाधन विभाग ने आईजीएनपी की अनुपयोगी जमीनों को बेचने और उससे मिलने वाली आय को राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट में लगाने का निर्णय लिया था। बीकानेर में नेशनल हाईवे 15 से लगती आईजीएनपी की 20.59 हेक्टेयर जमीन भी चिन्हित की गई।

ईआरसीपी गुपचुप तरीके से इस जमीन को बेचने के प्रयास में है। इसके लिए प्रदेश से बाहर की कंपनी एमएसटीसी को जिम्मा सौंपा गया है जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। बीकानेर की जमीन और बीकानेर के लोगों से िछपाकर कंपनी ने अपने पोर्टल पर ऑक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं जिसमें 25 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे और 29 को बोली लगेगी।

- Advertisement -

ईआरसीपी ने ये सब इतना गुपचुप तरीके से किया गया है कि आईजीएनपी अधिकारी-कर्मचारियों को भी पता नहीं चला। जमीन को अविकसित मानकर डीएलसी दरों के मुताबिक बेचा जा रहा है जिसके अनुसार अनुमानित कीमत 150 करोड़ मानी गई है। जमीन पर कॉलोनी बसी है और पानी, बिजली, सडक़ें, सीवर लाइन सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। िनकट की जमानों से तुलना करें तो जमीन की कीमत 300 करोड़ तक पहुंच सकती है। गौरतलब है कि आईजीएनपी की बीछवाल के खसरा नंबर 202/194 में 15 हेक्टेयर और खसरा नंबर 204/75 में 5.59 हेक्टेयर जमीन का 26 मई, 23 को यूआईटी के पक्ष में नामांतरण कर दिया गया था।

8जमीन की कीमत डीएलसी दरों से 150 करोड़ रुपए आंकी गई जो वास्तविक कीमत से बहुत कम है।8जमीन खरीदने वाले 29 सितंबर को लगाएंगे बोली।8जमीन अविकसित मानकर की जा रही है बोली, जबकि वहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।8आईजीएनपी ने यूआईटी के पक्ष में कर दिया था जमीन का नामांतरण।

ऑक्शन का जिम्मा बाहर की कंपनी को क्यों ?

राज्य से बाहर बंगाल के कोलकाता में मुख्यालय वाली कंपनी को जमीन बेचने का जिम्मा देने पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारों के मुताबिक राज्य सरकार ने अपनी वेबसाइट बना रखी है जिस पर ऑक्शन की जानकारी अपलोड की जाती है। लेकिन, इस मामले में सरकार ने बेवसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी। इसके अलावा सरकार ने खरीद-बेचने के लिए एसपीपीपी पोर्टल बना रखा है जहां भी जमीन ऑक्शन के बारे में नहीं डाला गया। इससे प्रदेश में किसी को पता ही नहीं चल पाएगा कि बीकानेर में जमीन ऑक्शन की जा रही है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा हो गया है कि कहीं जानबूझकर किसी को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से तो ऑक्शन प्रक्रिया को गोपनीय नहीं रखा गया है।


Share News

editor September 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?