Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डॉ कल्ला ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > डॉ कल्ला ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता
बीकानेरराजस्थान

डॉ कल्ला ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता

editor
editor Published September 19, 2023
Last updated: 2023/09/19 at 8:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर, । शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को नत्थूसर गेट स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 बैडेड वार्ड का शिलान्यास किया। इस कार्य को 35 लाख रुपए राशि की लागत से करवाया जाएगा।इस अवसर शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज के सामाजिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती पहली आवश्यकता है।मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की संवेदनशील पहल पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना चलाई जा रही है। अब इसके तहत प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपए तक तक का स्वास्थ्य बीमा तथा 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा उपलब्ध करवाया गया है। यह योजना पूरे देश में नजीर बनी है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी के लिए अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि गंगाशहर और मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में 6-6 करोड़ रुपए की लागत से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं। पीबीएम, जिला अस्पताल और गंगाशहर के सैटेलाइट अस्पताल की सुविधाओं में इजाफा किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान के लिए वे संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा के तहत रोजगार गारंटी तथा इंदिरा गांधी शहरी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है।
इस अवसर पर जुगल किशोर ओझा(पुजारी बाबा), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अबरार पंवार, चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक डॉ. राहुल हर्ष, चिकित्सालय प्रभारी डॉ अब्दुल रसीद, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अधिशाषी अभियंता जेपी अरोड़ा, सीओ सिटी हिमांशु शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा, डॉ विजय शंकर बोहरा, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र छंगाणी, पूनमचंद व्यास, गुरु वशिष्ठ अवॉर्डी ललित कुमार छंगाणी, किशन कुमार, डीपीसी ईशान पुष्करणा, मालकोश आचार्य, आनंद व्यास, गोपाल ओझा, मिहिर भादाणी, विकास मोहता एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।


Share News

editor September 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?