Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पति से अलग रह रही महिला से होटल में रेप: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया 
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पति से अलग रह रही महिला से होटल में रेप: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया 
बीकानेर

पति से अलग रह रही महिला से होटल में रेप: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया 

editor
editor Published July 14, 2023
Last updated: 2023/07/14 at 6:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। जयपुर के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर रेप और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि सतीश विश्वकर्मा नाम के युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ 12 जनवरी 2023 को कालवाड स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया,बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसके आधार पर अब वह उसे धमका रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए झोटवाड़ा थाना पुलिस ने सतीश विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही मामले की जांच झोटवाड़ा थाना सीआई घनश्याम सिंह कर रहे हैं।

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दी है कि वह अपने पति से 7 साल से अलग होकर रह रही है। इसी इलाके में वह मजदूरी करती है जिससे अपना जीवन यापन कर रही थी। सतीश विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति ने उसे आश्वासन दिया कि वह उस से जल्द शादी कर लेगा। आरोपी 12 जनवरी 2023 को कालवाड रोड स्थित होटल में लेकर गया, जहां जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसे बेहोश कर दिया।आरोपी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए जिसका उसने वीडियो भी बनाया। आरोपी पीड़िता को पिछले 7 माह से निरंतर उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। साथ ही आरोपी धमकी दे रहा है कि कोई कानूनी कार्रवाई की तो जान से मरवा देगा पीड़िता आरोपी से मिल रही बार-बार धमकी से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची और सतीश विश्वकर्मा पुत्र विशिष्ट विश्वकर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मेडिकल करा दिया है। वहीं 164 के बयान आज कोर्ट के समक्ष दर्ज किए जाएंगे, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश देना भी शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।


Share News

editor July 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?