Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नहर में नहाने उतरे दो भाई पानी में डूबे, घर में मचा कोहराम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नहर में नहाने उतरे दो भाई पानी में डूबे, घर में मचा कोहराम
बीकानेर

नहर में नहाने उतरे दो भाई पानी में डूबे, घर में मचा कोहराम

editor
editor Published July 10, 2023
Last updated: 2023/07/10 at 1:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । जैसलमेर जिले के रामगढ़-लोंगेवाला सडक़ मार्ग पर स्थित पुल के पास नहर में नहाने उतरे दो युवक नहर के तेज बहाव में बह गए। तनोट माता के दर्शन करने कार में जा रहे चार युवक नहर के पुल के पास रुके, जिसमें दो युवक नहर में बनी सीढिय़ों पर बैठ कर नहाने लगे। अचानक एक युवक फिसल कर नहर में बहने लगा, तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और वे पानी बह गए। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन, नहरी विभाग व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को नहर में ढूंढने क प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण कामयाब नहीं हो पाए। डूबने वाले दोनों युवक बीकानेर जिले के छतरगढ़ क्षेत्र के हैं और रिश्ते में भाई हैं।
नहर का पानी कम होने पर शुरू किया प्रयास
नहर का पानी कम होने पर नहर में डूबे दोनों युवकों को ढूंढने का प्रयास शुरू किया गया। स्थानीय तैराकों के साथ बीएसएफ के जवान, बिजलीघर के कर्मचारी, नहर में उतरे। काफी मशक्कत के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली।
रास्ता बदला और
चारों युवक सुबह मोहनगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्हें जैसलमेर होते हुए भादरिया जाना था। जैसलमेर से भादरिया की तरफ रवाना होने के बाद उन्होंने गाड़ी को वापस घुमाया और तनोट माता के दर्शन के लिए रवाना हुए। रामगढ़ से पांच किलोमीटर दूर स्थित नहर की पुलिया के पास कार रोकी और नहाने लगे। अनोपसिंह व डूंगरसिंह ने बताया कि पूर्णसिंह व राजूसिंह जो आपस में मामा बुआ के भाई हैं, नहर में एक तरफ सीढिय़ों पर बैठ कर नहा रहे थे। अचानक फिसलने से एक युवक बहने लगा तो दूसरा उसको बचाने के प्रयास में बह गया। पानी में बहे पूर्णसिंह व राजूसिंह ट्रक चालक थे व छतरगढ़ बीकानेर के रहने वाले थे। घटना की सूचना पर जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को न पाकर अपनी नाराजगी जताई।


Share News

editor July 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
बीकानेर मंडी आ रही सब्जी पिकअप का एक्सीडेंट, चालक अस्पताल में
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज

Published May 25, 2026
बीकानेर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?