Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वसुंधरा बोलीं- हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है,पायलट पर इशारों में कहा- झूठे आरोप लगाने वालों को कभी राजयोग नहीं मिलेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > वसुंधरा बोलीं- हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है,पायलट पर इशारों में कहा- झूठे आरोप लगाने वालों को कभी राजयोग नहीं मिलेगा
राजनीतिराजस्थान

वसुंधरा बोलीं- हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है,पायलट पर इशारों में कहा- झूठे आरोप लगाने वालों को कभी राजयोग नहीं मिलेगा

editor
editor Published April 14, 2023
Last updated: 2023/04/14 at 12:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने पहली बार कांग्रेस नेता सचिन पायलट के आरोपों और अनशन पर रिएक्शन दिया है। गुरुवार को डूंगरपुर के दौरे पर पहुंची राजे ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में बहुत-कुछ कहा।
राजे ने कहा कि हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है। हमारी नाव के रक्षक सुदर्शन चक्रधारी हैं। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। बाल न बांका कर सके, जो जग बैरी होय। भगवान ने कहा भी है कि विकट परिस्थितियों में चट्टान की तरह डटे रहो। कई अपने पराए हो सकते हैं।
पायलट पर इशारों में कहा- झूठे आरोप लगाने वालों को राजयोग नहीं मिलेगा
वसुंधरा ने एक कहानी सुनाकर इशारों-इशारों में दावा कर दिया कि पायलट कभी सीएम नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा- एक गांव में एक भगवान का सच्चा भक्त और एक अधर्मी रहते थे। दोनो में लड़ाई थी, पर दोनों मंदिर जाते थे।
एक दिन अधर्मी ने पुजारी के कान में कहा कि पिछले दिनों मंदिर से जो गहने चोरी हुए थे, वह उस व्यक्ति(भक्त) ने चुराए थे। पुजारी ने मान लिया और दूसरे दिन भगवान की भक्ति में लीन उस व्यक्ति को चोर समझ मंदिर में नहीं घुसने दिया, लेकिन वो रोज आता और भगवान की सीढिय़ों पर ही ढोक लगा कर चला जाता। एक दिन वह भगवान की सीढिय़ों पर ढोक लगा कर घर जा रहा था। अचानक कार से टकरा गया।
घर आकर वह भगवान की तस्वीर के सामने बैठ कर कहने लगा भगवान धर्म की राह पर चलने वालों पर इतने संकट। भगवान बोले- जिस दिन तू गाड़ी से टकराया,वो तेरा आखिरी दिन था, पर तेरी भक्ति से तेरी मौत छोटी सी चोट में बदल गई। मेरी भक्ति के कारण तुझे एक दिन बहुत ऊंचा मुकाम मिलेगा।
भगवान ने भक्त उस अधर्मी के बारे में भी बताया कि उसके भाग्य में राजयोग था, मगर उसने मेरे भक्त पर झूठा आरोप लगा कर उसका दिल दुखाया। मेरे गहने भी उसी ने चुराए, इसलिए भाग्य में होने के बावजूद उसे राजयोग कभी प्राप्त नहीं होगा। चाहे वह कितने ही झूठे आरोपों का सहारा ले ले। कितना ही षड्यंत्र रच ले।कामयाबी अंत में तुम्हारी ही होगी।
इस दौरान राजे ने हनुमान चालीसा की चौपाई- तुम रक्षक काहूं को डरना…पढ़ते हुए कहा कि जब रक्षा करने वाला बैठा है तो फिर किसी भी संकट का डर नहीं है। कर्म करते रहो। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर, जाती के नाम पर, समाज के नाम पर लोगों को लड़ाने वाले, गुमराह करने वाले कई लोग हैं। वे लोग राजनीति के लिए लड़ाते हैं और आदिवासी क्षेत्र में भोले-भाले लोग बहकावे में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर ऐसे लोगों के खिलाफ खड़े रहें।

राजे के आने से पहले चले गए सतीश पूनिया

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सुबह १० बजे भागवत कथा में शामिल होने के लिए म्याला गांव पहुंचे। उन्होंने कथावाचक आचार्य उत्तम स्वामी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वागड़ अंचल से उनका गहरा नाता है, इसलिए वो अक्सर यहां आते रहते हैं। करीब ४५ मिनट रुकने के बाद सतीश पूनिया वसुंधरा राजे के आने के करीब १ घंटे पहले ही चले गए।


Share News

editor April 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर
परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र
बीकानेर
नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, शटडाउन रहेगा
बीकानेर
बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में पशु स्वास्थ्य पर तकनीकी सत्र और क्विज आयोजित
बीकानेर
बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
बीकानेर
कोड़मदेसर भैरूजी दर्शन के बाद नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
नाल क्षेत्र में सोलर प्लांट में बड़ी चोरी की वारदात
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
बीकानेर

भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News

Published May 31, 2026
बीकानेर

ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?