Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 5 जिलों में चलेगी लू : आज भी बारिश का अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > 5 जिलों में चलेगी लू : आज भी बारिश का अलर्ट
Weatherराजस्थान

5 जिलों में चलेगी लू : आज भी बारिश का अलर्ट

editor
editor Published April 5, 2023
Last updated: 2023/04/05 at 1:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर – मार्च में बारिश-ओलावृष्टि से कंट्रोल रही गर्मी अब अप्रैल के इस सप्ताह से बढ़ने लगेगी। अगले सप्ताह (14-15 अप्रैल तक) के आखिरी तक राज्य के कई शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। तेज धूप का सामना करना पड़ेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस माह के तीसरे सप्ताह में वेस्टर्न राजस्थान के कई हिस्सों में हीटवेव (गर्म हवाएं) का स्पेल शुरू हो सकता है। वहीं, आज भी 5 जिलों में बारिश और तेज हवा चल सकती है।

मौसम केन्द्र से जारी अगले सप्ताह के फोरकास्ट को देखें तो विभाग ने पूरे राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। मौसम साफ रहने के साथ ही तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जालोर, डूंगरपुर, कोटा, फलौदी, भीलवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो अगले एक सप्ताह में बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो कोटा के खातोली, पीपल्दा, झालावाड़ के पचपहाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा और भैसोड़गढ़ में हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात खातोली में 13MM दर्ज हुई, जबकि शेष जगह 1-1MM बरसात हुई। कोटा के पीपल्दा में तो बारिश के ओले भी गिरे।

कोटा के खातोली में मंगलवार शाम तेज बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।

आज इन जिलों में थंडरस्ट्रॉम
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आज पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरु और नागौर जिलों में दोपहर बाद मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, अचानक तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा) और हल्के से मध्यम बारिश बारिश हो सकती है, जबकि शेष राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। कल से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने और ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


Share News

editor April 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बिजली आपूर्ति मजबूत, 37 टीमें तैनात; नीट में नहीं आई बाधा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News
राजस्थान
भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News
देश-दुनिया
बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख
बीकानेर
बीकानेर के समता नगर में शराब ठेके के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग
बीकानेर
बीकानेर में तीसरी पिस्टल की तलाश, पुलिस को खूनखराबे का खतरा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका

Published May 3, 2026
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?