Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख
बीकानेर

बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख

editor
editor Published May 3, 2026
Last updated: 2026/05/03 at 3:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में मुख्य नहर की आरडी 931 के पास दाहिनी वन पट्टी में बिजली लाइन के शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह हादसा शाम करीब 5 बजे से 5:15 बजे के बीच हुआ, जिसमें हजारों पेड़ जलकर नष्ट हो गए।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, वन पट्टी से गुजर रही बिजली लाइन के तार तेज हवाओं के कारण सफेदे के पेड़ों से टकरा गए। इसी दौरान हुए शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई, जो तेज हवा के चलते तेजी से फैलती गई। कुछ ही समय में आग ने लगभग 2 से 3 बीघा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें सफेदा, कीकर और खेजड़ी के बड़े पैमाने पर पेड़ जल गए।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एसडीएम बज्जू सांवरमाल रैगर के निर्देश पर नायब तहसीलदार नितिन पुरोहित और पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला।

दमकल विभाग की तीन गाड़ियां बीकानेर और गुड़ा पावर प्लांट से मौके पर पहुंचाई गईं, जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। मांगीलाल और नरसीराम बिश्नोई सहित ग्रामीणों ने अपने खेत की डिग्गी और फव्वारा पाइप का उपयोग कर आग फैलने से रोकने में मदद की।

- Advertisement -

नायब तहसीलदार नितिन पुरोहित ने बताया कि आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि कुछ स्थानों पर अभी भी चिंगारियां भड़क रही हैं। तेज हवा के कारण पूरी तरह आग बुझाने में समय लग रहा है।

एसडीएम सांवरमाल रैगर ने कहा कि वन क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं गर्मी के मौसम में अक्सर सामने आती हैं। इसे रोकने के लिए वन, राजस्व, बिजली और पुलिस विभाग मिलकर एक संयुक्त कार्ययोजना तैयार करेंगे। साथ ही बिजली लाइनों के आसपास खतरनाक पेड़ों की छंटाई और कटाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि बज्जू क्षेत्र में अभी तक फायर स्टेशन स्वीकृत नहीं है, जिससे आग जैसी घटनाओं में राहत कार्यों में देरी होती है। इस दिशा में जल्द समाधान की कोशिश की जाएगी।

फिलहाल दमकल और प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह नियंत्रण के प्रयास जारी हैं।


Share News

editor May 3, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख
बीकानेर
बीकानेर के समता नगर में शराब ठेके के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग
बीकानेर
बीकानेर में तीसरी पिस्टल की तलाश, पुलिस को खूनखराबे का खतरा
बीकानेर
राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका
राजस्थान
पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान
देश-दुनिया
बीकानेर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी, दो आरोपियों पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बाद नुकसान, बिजली गिरने और होर्डिंग गिरने से अफरा-तफरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के समता नगर में शराब ठेके के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग

Published May 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तीसरी पिस्टल की तलाश, पुलिस को खूनखराबे का खतरा

Published May 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Published May 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी, दो आरोपियों पर केस दर्ज

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?