Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में शराब के ठेके सरकारी कर्मचारी चलाएंगे, नीलामी में नहीं उठने वाली दुकानों पर लगेगी ड्यूटी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में शराब के ठेके सरकारी कर्मचारी चलाएंगे, नीलामी में नहीं उठने वाली दुकानों पर लगेगी ड्यूटी
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान में शराब के ठेके सरकारी कर्मचारी चलाएंगे, नीलामी में नहीं उठने वाली दुकानों पर लगेगी ड्यूटी

editor
editor Published February 15, 2023
Last updated: 2023/02/15 at 10:19 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान में अगले फाइनेंशियल ईयर (2023-24) से शराब के ठेके सरकारी कर्मचारी चलाएंगे। नीलामी में जिन ठेकों को कोई भी नहीं खरीदेगा। उनको सरकार राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (RTDC), गंगानगर शुगर मिल (GSM) और राजस्थान स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RSBCL) को चलाने के लिए दी जाएगी। इन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शराब के ठेकों का संचालन करेंगे, ताकि राज्य सरकार को रेवेन्यू मिल सके।

आपको बता दें कि राज्य सरकार के लिए शराब एक रेवेन्यू का सबसे बड़ा जरिया है। आबकारी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर (2022-23) में 15 हजार करोड़ रुपए के रेवेन्यू का टारगेट रखा है, जो अगले फाइनेंशियल ईयर में बढ़ाकर इससे भी ज्यादा रखने का अनुमान है।

13 मार्च से शुरू होगी नीलामी

राजस्थान में आबकारी विभाग हर साल 7665 दुकानों के लाइसेंस जारी करता है। इनमें से जो दुकान संचालक अगले साल के लिए लाइसेंस रिन्यू करवाना चाहेगा, उसका लाइसेंस रिन्यू कर दिया जाएगा। जो रिन्यू नहीं करवाएगा, उस दुकानों को नीलाम किया जाएगा। तीन चरणों में इन दुकानों की नीलामी होगी, जो 13 मार्च से शुरू होगी। दूसरे चरण की नीलामी 20 मार्च को, जबकि तीसरे और आखिरी चरण की नीलामी 27 मार्च को होगी।

- Advertisement -

इस बार सस्ती होगी शराब

आबकारी विभाग ने पिछले दिनों जो नई पॉलिसी जारी की है। उसमें भारत निर्मित अंग्रेजी शराब पर लगने वाली 30 प्रतिशत अतिरिक्त आबकारी ड्यूटी को हटाने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद अंग्रेजी शराब की बोतल अगले वित्त वर्ष से 10 से 15 रुपए तक सस्ती हो जाएगी।

बार संचालकों का शुल्क भी कम किया

राजस्थान में बार चलाने वालों को फायदा देने के लिए आबकारी विभाग ने नया नियम जारी किया है। इसके तहत उन्हें अब शॉर्ट टर्म लाइसेंस दिए जाएंगे। अभी बार चलाने के लिए आबकारी विभाग होटल या अन्य संस्थाओं को एक साल के लिए लाइसेंस देता है। इसे हर साल रिन्यू करता है। अगले वित्त वर्ष से लाइसेंस एक साल के बजाए 3 माह के लिए भी दिए जाएंगे।

यही नहीं बार चलाने वाले जो होटल या संस्थाएं किसी साल लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाती, फिर अगले साल लाइसेंस लेती है तो उस साल का शुल्क देना पड़ता था। इस बार इसमें कटौती करते हुए केवल 25 फीसदी शुल्क का प्रावधान किया गया है।


Share News

editor February 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर
खेत की ढाणी से रहस्यमय ढंग से लापता हुई 20 वर्षीय युवती
बीकानेर
खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 3.0 का भव्य आगाज, 3000 खिलाड़ी मैदान में
बीकानेर
सिलेंडर विस्फोट से किसान की ढाणी में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बीकानेर
स्मार्ट मीटर कर्मचारी की मौत, दो अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज
बीकानेर
अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातें कबूलीं
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष

Published July 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

Published July 16, 2026
बीकानेर

फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत

Published July 16, 2026
बीकानेर

खेत की ढाणी से रहस्यमय ढंग से लापता हुई 20 वर्षीय युवती

Published July 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?