Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राहुल गांधी का यात्रा रोकने से इनकार, कहा- मास्क लगाओ…कोविड फैल रहा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > चंडीगढ़ > राहुल गांधी का यात्रा रोकने से इनकार, कहा- मास्क लगाओ…कोविड फैल रहा
चंडीगढ़

राहुल गांधी का यात्रा रोकने से इनकार, कहा- मास्क लगाओ…कोविड फैल रहा

editor
editor Published December 22, 2022
Last updated: 2022/12/22 at 4:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

चंडीगढ। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज हरियाणा में दूसरा दिन है। राहुल गांधी नूंह के ऐतिहासिक गांधीग्राम (घासेड़ा) पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी के पैरों में पट्‌टी बंधी दिखी। राहुल गांधी 106 दिन से पैदल यात्रा कर रहे हैं। वहीं घासेड़ा में ग्रामीणों ने मेवाती पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।
यहां राहुल गांधी ने केंद्र की यात्रा रोकने की मांग को खारिज करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर तक जाएगी। अब इन्होंने नया फार्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी कि कोविड आ रहा है, यात्रा बंद करो। अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बन रहे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं।
हमारी यात्रा में कोई जाति-धर्म नहीं पूछता

यात्रा में हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं। इसमें हिंदू, मुसलमान, सिख व ईसाई सब चले हैं। इसमें किसी ने किसी से नफरत नहीं की। किसी ने यह नहीं पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या है? जाति क्या है?। सबने एक-दूसरे का सम्मान किया और गले लगे।
कल हमारे  प्रेसिडेंट गिर गए सबने मिलकर उन्हें उठा दिया। किसी ने यह नहीं पूछा कि तुम किस जाति धर्म के हो। नरेंद्र मोदी का नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहिए।
संसद में माइक ऑफ करते हैं

पार्लियामेंट में माइक ऑफ कर देते हैं। इसलिए यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक करनी पड़ी। इस यात्रा में जो हमे सीखने को मिला वह गाड़ी या हेलीकॉप्टर में सीखने को नहीं मिलता।
मुझे झूठ बोलना अच्छा नहीं लगता। समय लगेगा लेकिन हम करके दिखा देंगे। सच्ची सरकार की जरूरत है। महंगाई, बेरोजगारी के लिए मोदी जी से बात करनी होगी। लोकसभा में हमारी बात नहीं सुनी जाती है। देश में ये डर और नफरत फैलाने की बात कर रहे हैं।
नरेंद्र मोदी का आप चरित्र समझिए जैसे ही उनके सामने कोई खड़ा हो जाता है नरेंद्र मोदी उल्टे घूम कर भागना शुरू कर देते हैं। आप पहचानो कि वह मुकाबला नहीं करते भाग जाते हैं। सब पर लगाम लगा रखी है। इसीलिए वह कभी मीडिया के सामने भी नहीं आते। यह क्रस्स् के सब लोगों में है। वह लोगों से डरते हैं। इसलिए कभी सामना नहीं कर सकते।

Share News
Chat on WhatsApp

editor December 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

लाल चौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

Published January 29, 2023
देश-दुनियाराजनीति

राहुल की यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग

Published December 8, 2022
देश-दुनिया

इधर राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा कर रहे, उधर 8 विधायक टूटकर बीजेपी में शामिल हो गए

Published September 14, 2022
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?