Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रंगीला फाउंडेशन द्वारा तुलसी के पौधों का हुआ निशुल्क वितरण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रंगीला फाउंडेशन द्वारा तुलसी के पौधों का हुआ निशुल्क वितरण
बीकानेरराजस्थान

रंगीला फाउंडेशन द्वारा तुलसी के पौधों का हुआ निशुल्क वितरण

editor
editor Published October 5, 2022
Last updated: 2022/10/05 at 12:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। खेल लेखक और समीक्षक झंवरलाल व्यास ‘रंगीला’ की जयंती के अवसर पर बुधवार को रंगीला फाउंडेशन की ओर से पूर्व वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन सरक्षक दुर्गा शंकर आचार्य ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार 16 वर्षों से तुलसी के पौधों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर है तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसके मद्देनजर संस्था द्वारा अनवरत रूप से यह कार्य किया जा रहा है।
अध्यक्ष एडवोकेट बसंत आचार्य ने बताया कि संस्था शतरंज के नवोदित खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम रंगीला को सच्ची श्रद्धांजलि है। संस्था द्वारा उनके पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बीकानेर और शतरंज विषयक संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि बीकानेर के अनेक शातिरों ने राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है, लेकिन इस खेल की स्पर्धाओं के आयोजन में बीकानेर विशेष स्थान रखता है। उन्होंने शतरंज के अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर के रूप में रंगीला के योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि शतरंज पर आधारित उनकी हिंदी पुस्तक ‘बिसात की बातें’ नवोदित शातिरों के लिए बेहद उपयोगी रही। इससे पहले अतिथियों ने रंगील के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान हरि शंकर आचार्य, मधु सूदन व्यास, भानू प्रताप आचार्य, अनिरुद्ध आचार्य, मोहित व्यास, केशव आचार्य, रोहित व्यास विनीत व्यास, अनंत नारायण, रुचिका और स्नेहा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Share News

editor October 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लूणकरणसर में लेपर्ड की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बीकानेर
मोबाइल में डाउनलोड हुई संदिग्ध फाइल, लाखों की ठगी
बीकानेर
इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को एआई की नई दुनिया से कराया परिचित
बीकानेर
जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
बीकानेर
जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर
राजस्थान
भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News
बीकानेर
ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

लूणकरणसर में लेपर्ड की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Published June 1, 2026
बीकानेर

मोबाइल में डाउनलोड हुई संदिग्ध फाइल, लाखों की ठगी

Published June 1, 2026
बीकानेर

इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को एआई की नई दुनिया से कराया परिचित

Published June 1, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?