Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 1.33 करोड़ महिला मुखियाओं को प्रदेश सरकार देगी मुफ्त स्मार्टफोन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 1.33 करोड़ महिला मुखियाओं को प्रदेश सरकार देगी मुफ्त स्मार्टफोन
बीकानेरराजस्थान

1.33 करोड़ महिला मुखियाओं को प्रदेश सरकार देगी मुफ्त स्मार्टफोन

editor
editor Published October 1, 2022
Last updated: 2022/10/01 at 7:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दॠ ही प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के 1.33 करोड़ परिवारों की महिला मुखियाओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके साथ 3 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट सेवाएं भी दी जाएगी। श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश की महिलाओं एवं बच्चों को डिजिटल युग से जोड़ा जा सकेगा। वे नि:शुल्क स्मार्टफोन एवं इंटरनेट से विभिन्न क्षेत्रों का ज्ञान हासिल कर सकेंगे तथा सरकारी योजनाओं के बारे में सभी प्रकार की जानकारी घर बैठे ले सकेंगे।
इंदिरा गांधी नहर में दूषित पानी की आवक पर लगेगी रोक
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर में पंजाब से दुषित पानी छोड़े जाने की शिकायतें पिछले कुछ समय से सामने आई है। दूषित पानी से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का खतरा लगातार बना हुआ है। इस समस्या के स्थाई निराकरण हेतु प्रदेश सरकार लगातार पंजाब सरकार से सम्पर्क में है। पंजाब सरकार को लिखे पत्र में हरिके बैराज से इंदिरा गांधी नहर में आने वाले दूषित पानी की रोकथाम करने का आग्रह किया गया है। जिसकों लेकर पंजाब सरकार ने सकारात्मक रूख दिखाया है।
मुख्यमंत्री ने बीकानेर में जिला स्तरीय मुकाबलों में सभी छह खेलों की विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री गहलोत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साइकलिस्ट मोनिका जाट को 8 लाख 63 हजार रूपए की साइकिल भेंट की गई।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुचंकर बीकानेर और लूणकरणसर ब्लॉक की बालिकाओं के कबड्डी मैच का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की।
इससे पहले मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बीकानेर स्थित राजस्थान राज्य अभिलेखागार का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेख संग्रहालय में च्स्वतंत्रता संग्राम में समाचार पत्रों की भूमिकाज् प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और स्वतंत्रता सेनानी दीर्घा का अवलोकन किया। उन्होंने दीर्घा में स्वतंत्रता सेनानी श्री जयनारायण व्यास के स्वंतत्रता गीत की सराहना की। मुख्यमंत्री ने राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक डॉ. महेन्द्र खडग़ावत द्वारा संपादित पुस्तक च्स्वतंत्रता संग्राम में समाचार पत्रों की भूमिकाज् एवं च्स्वाधीनता के गीतज् पुस्तकों का विमोचन किया।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों से आमजन में खेलों के प्रति रूचि और आपसी सद्भाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में संकल्पबद्ध रूप से काम कर रही है।
कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ जैसे अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पद्र्धाओं के लिए तैयार करने में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
आपदा प्रबंधन मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के रूप में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए बड़ा मंच मिला है। इससे खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला है।
समारोह में ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, भूदान बोर्ड अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कडवासरा, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज चिश्ती, केश कला बोर्ड अध्यक्ष श्री महेन्द्र गहलोत, पूर्व मंत्री श्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व संसदीय सचिव श्री कन्हैया लाल झंवर, पूर्व विधायक श्री मंगलाराम गोदारा, डॉ. भीमराव फांउडेशन (अम्बेडकर पीठ) के महानिदेषक श्री मदन गोपाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं आमजन उपस्थित थे।

Share News
Chat on WhatsApp

editor October 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ससुराल प्रताड़ना से आहत विवाहिता ने नींद की गोलियां खाईं
बीकानेर
युवक को बुलाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, तीन नामजद
बीकानेर
सोमवार सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
अमानत में दिए गहने लौटाने से इंकार, पुलिस में मामला दर्ज
बीकानेर
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25% नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू – Bikaner News
बीकानेर
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज – Mahashivratri
बीकानेर
रिश्तेदारों पर जेवर और नकदी हड़पने का आरोप, मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
गाड़ी रुकवाकर लूटपाट, पासवर्ड लेकर रकम ट्रांसफर, चार गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

ससुराल प्रताड़ना से आहत विवाहिता ने नींद की गोलियां खाईं

Published February 15, 2026
बीकानेर

युवक को बुलाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, तीन नामजद

Published February 15, 2026
बीकानेर

सोमवार सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद

Published February 15, 2026
बीकानेर

अमानत में दिए गहने लौटाने से इंकार, पुलिस में मामला दर्ज

Published February 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?