Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इस स्वर्णकार के साथ हुई ठगी, नकली चांदी देकर असली ले गया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इस स्वर्णकार के साथ हुई ठगी, नकली चांदी देकर असली ले गया
बीकानेरराजस्थान

इस स्वर्णकार के साथ हुई ठगी, नकली चांदी देकर असली ले गया

editor
editor Published October 1, 2022
Last updated: 2022/10/01 at 2:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे के कटला चौक में  एक स्वर्णकार व्यापारी के साथ ठगी कर उसे नकली चांदी की सिल्ली थमाकर बदले में दो किलो चांदी लेकर दो ठग तो फरार हो गए और उनका एक साथी पकड़ा गया। व्यापारी को शक होने पर उसने सिल्ली को काटकर देखा तो उसके अंदर चांदी के स्थान पर अन्य धातुएं भरी थी। इस पर एक ठग को मौके पर पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में इस मामले में थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस पकड़े गए ठग से पूछताछ कर रही है। वार्ड तीन के रोड़ा रोड निवासी शंकर सोनी ने रिपोर्ट मे बताया कि उसकी कटला चौक में महादेव गोल्ड एंड सिल्वर टेस्टिंग के नाम से दुकान में सोने-चांदी की जांच करने का व्यवसाय करता है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह बाजार गया था, दुकान पर उसका भाई मनोज सोनी था। इसी दौरान तीन व्यक्ति उसकी दुकान पर नकली चांदी का पगा लेकर आए और उसकी जांच कर बदले में चांदी देने की बात कही। इस पर उसके भाई ने चांदी का पगा समझकर उसका वजन किया और बदले में दो किलो चांदी दे दी। बाद में तीन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति असली दो किलो चांदी लेकर तुरंत चले गए और एक व्यक्ति वहीं दुकान में बैठा रहा। उसका नाम पता पूछने उसने अपना नाम कानाराम पुत्र बाबूलाल बताते हुए अपना आधार कार्ड दिखाया। उस पर जालोर का पता लिखा था। इतने पर वह खुद दुकान पर वापस आ गया, उसे शक होने पर चांदी के पगों को काटकर जांच की तो, पता चला कि उसके भीतर खोट मिलावट की हुई है। करीब एक माह पूर्व दो अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर आए थे और उसे मिलावटी चांदी थमाकर चले गए थे। बाद में चांदी की रिफाइनरी में भेजने पर उसे नकली चांदी होने की जानकारी मिली। वहीं यह घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। ठगी की गई असली चांदी की कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बारे में पता चलने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए।


Share News

editor October 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लूणकरणसर में लेपर्ड की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बीकानेर
मोबाइल में डाउनलोड हुई संदिग्ध फाइल, लाखों की ठगी
बीकानेर
इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को एआई की नई दुनिया से कराया परिचित
बीकानेर
जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
बीकानेर
जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर
राजस्थान
भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News
बीकानेर
ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

लूणकरणसर में लेपर्ड की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Published June 1, 2026
बीकानेर

मोबाइल में डाउनलोड हुई संदिग्ध फाइल, लाखों की ठगी

Published June 1, 2026
बीकानेर

इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को एआई की नई दुनिया से कराया परिचित

Published June 1, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?