Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना मे शत प्रतिशत पंजीकरण होः भगवती प्रसाद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना मे शत प्रतिशत पंजीकरण होः भगवती प्रसाद
बीकानेरराजस्थान

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना मे शत प्रतिशत पंजीकरण होः भगवती प्रसाद

editor
editor Published September 30, 2022
Last updated: 2022/09/30 at 5:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में शतप्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं में इस योजना की जानकारी आमजन को देते हुए लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। शुक्रवार को आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक
में जिला कलक्टर ने ये निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि योजना में पंजीकरण से वंचित लोगों की सूची पंचायतवार भिजवा दी गई है। सभी पंचायतों में शिविर लगाकर निवासियों का शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने बताया कि शतप्रतिशत पंजीकरण कराने वाली पहली 50 ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
भगवती प्रसाद कलाल ने डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि जिले की जिन स्कूलों द्वारा डिमांड नोटिस जमा करवा दिया गया है वहां कनेक्शन जल्द से जल्द करवाएं। उन्होंने नोखा जिला अस्पताल में खाली पद भरवाने के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुधन को वैक्सीनेशन के लिए ब्लाक वार प्रतिदिन वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया है, लक्ष्य पूरा करवाना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने कहा कि ख़राबे की वास्तविक रिपोर्टिंग की जाए, इस दौरान बीमा कंपनी का प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में उपखंड अधिकारी डिटेल से रिव्यू करें। बैठक में एसआरबी , संस्थागत प्रसव, किचन गार्डन, स्कूलों में विद्युतीकरण सहित विद्युत, चिकित्सा, पेयजल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें।
राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान गैर खातेदारी से खातेदारी, अतिक्रमण, सीमाज्ञान, रास्तों से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश सहित समस्त उपखंड अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Share News

editor September 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लूणकरणसर में लेपर्ड की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बीकानेर
मोबाइल में डाउनलोड हुई संदिग्ध फाइल, लाखों की ठगी
बीकानेर
इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को एआई की नई दुनिया से कराया परिचित
बीकानेर
जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
बीकानेर
जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर
राजस्थान
भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News
बीकानेर
ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

लूणकरणसर में लेपर्ड की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Published June 1, 2026
बीकानेर

मोबाइल में डाउनलोड हुई संदिग्ध फाइल, लाखों की ठगी

Published June 1, 2026
बीकानेर

इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को एआई की नई दुनिया से कराया परिचित

Published June 1, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?