Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संदीप की हत्या की जिम्मेदारी इस गैग ने ली फेसबुक पर पोस्ट डाल कर बताया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > संदीप की हत्या की जिम्मेदारी इस गैग ने ली फेसबुक पर पोस्ट डाल कर बताया
crimeबीकानेर

संदीप की हत्या की जिम्मेदारी इस गैग ने ली फेसबुक पर पोस्ट डाल कर बताया

editor
editor Published September 20, 2022
Last updated: 2022/09/20 at 11:14 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नागौर। राजस्थान में दिन-दहाड़े एक गैंगस्टर को गोलियों से भूनने की घटना से पुलिस और कानून व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते कुछ महीने में देश में हुए बड़े गैंगवार में राजस्थान का नाम कहीं न कहीं जुड़ ही रहा है। इनमें हाल ही हुआ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड टॉप पर है।अब सोमवार को नागौर में हुए गैंगस्टर संदीप के मर्डर ने लोगों को दहश्त से भर दिया है। इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया है इसको लेकर आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा रहा है, लेकिन सोमवार रात को बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली है। बताया जाता है कि यह गैंग आर्मेनिया से ऑपरेट होती है।
हमने मर्डर करवाया बंबीहा ग्रुप ने एफबी पर पोस्ट भी किया है कि हमने मर्डर करवाया। इधर, नागौर पुलिस को दीप्ति गैंग पर संदीप के मर्डर का शक है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर सेठी गैंग के सरगना संदीप विश्नोई को बदमाशों ने गोलियों से भून हत्या कर दी थी।
इसके बाद से शहर में दहशत फैल गई। सोमवार देर शाम तक पुलिस आरोपियों के बारे में पता नहीं कर पाई। बंबीहा ग्रुप की पोस्ट के बाद से पंजाब इंटेलिजेंस की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, नागौर पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
नागौर पुलिस को हरियाणा की दीप्ति गैंग इसलिए शक है क्योंकि, संदीप की सेठी गैंग और दीप्ति गैंग में पुराना विवाद था। साल 2013 में दीप्ति गैंग के बदमाशों ने सेठी के एक साथी की हत्या कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए 2015 में संदीप ने भी दीप्ति गैंग के सरगना के नजदीकी का हरियाणा में ही मर्डर करवा दिया था। ऐसे में पुलिस को दीप्ति गैंग के बदमाशों पर शक है। वहीं प्रारंभिक जांंच में दीपक, अनिल और अनोप समेत अन्य बदमाशों के नाम सामने आए है।
इस मर्डर के बाद जोधपुर को बनाया ठिकाना
2015 में हुए हत्याकांड के बाद से संदीप दीप्ति गैंग के निशाने पर था। वह बचने के लिए राजस्थान आ गया और यहां जोधपुर व आस-पास इलाकों में अपना ठिकाना बनाया। इस दौरान उसने मारवाड़ और शेखावाटी में कई घटनाओं को अंजाम देते हुए अपना नेटवर्क तैयार किया। राजस्थान और दिल्ली में भी उसके खिलाफ 12 से ज्यादा लूट के मामले दर्ज हुए। झुंझुनूं के चिड़ावा में हुई एक लूट में भी संदीप का नाम सामने आया था।
जूस पीने दोस्तों के साथ बाहर आया था
नागौर में नवंबर 2019 में हुए एक हत्याकांड को लेकर संदीप नागौर जेल में बंद था। दो दिन पहले ही उसे जमानत हुई थी। सोमवार को पेशी के बाद वह कोर्ट के बाहर जूस पीने अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। तभी पिस्तौल हाथ में लेकर आए बदमाशों ने एक के बाद एक फायर किए। एक गोली उसके गर्दन में भी लगी। बताया जा रहा है कि गर्दन में गोली लगते ही उसकी मौत हो गई।


Share News

editor September 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां
बीकानेर
चाकूबाजी जांच में लापरवाही पर एएसआई का तबादला
बीकानेर
21 जून को बीकानेर आएंगे रेल मंत्री, नई ट्रेन का लोकार्पण
बीकानेर
क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर महिला से 2.40 लाख ठगे
बीकानेर
कलेक्टर की SSO आईडी हैक कर करोड़ों की ठगी की साजिश
बीकानेर
जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
बिजली बीकानेर
रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां

Published June 18, 2026
बीकानेर

चाकूबाजी जांच में लापरवाही पर एएसआई का तबादला

Published June 18, 2026
बीकानेर

21 जून को बीकानेर आएंगे रेल मंत्री, नई ट्रेन का लोकार्पण

Published June 18, 2026
बीकानेर

क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर महिला से 2.40 लाख ठगे

Published June 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?