Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मजेदार चोर – सोना, चांदी छोडक़र मोबाइल, सेव व कोल्ड ड्रिक पार कर ले गये
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > मजेदार चोर – सोना, चांदी छोडक़र मोबाइल, सेव व कोल्ड ड्रिक पार कर ले गये
crimeबीकानेर

मजेदार चोर – सोना, चांदी छोडक़र मोबाइल, सेव व कोल्ड ड्रिक पार कर ले गये

editor
editor Published September 12, 2022
Last updated: 2022/09/12 at 1:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर के लूणकरनसर में दो युवकों ने दो मकानों में घुसकर अलमारी के ताले तोडक़र उसमें रखे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। यहीं रखे सोने चांदी के आभूषण तो उनकी नजर में नहीं आए लेकिन सेव और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल साथ ले गए। दोनों युवकों ने रास्ते में एक जगह रुक कर सेव और कोल्ड ड्रिंक का लुत्फ उठाया। चोरी के कुछ देर बाद ही एक मकान मालिक जाग गया तो ऐसे में कुछ मशक्कत के बाद इन युवकों को दबोच लिया गया। फिलहाल पुलिस दो युवकों से पूछताछ कर रही है।
रविवार रात करीब एक से दो बजे के बीच दो युवकों ने लूणकरनसर के रामलाल गहलोत और सुखदेव खटोड़ के घर में घुसकर चोरी की। चोरों को सोने चांदी के सामान से ज्यादा मोबाइल में रुचि थी। ऐसे में इन घरों के ताले तोडक़र वहां से मोबाइल उठा लिए। मोबाइल के साथ ही एक जगह रखे सेव और कोल्ड ड्रिंक भी साथ ले गए। एक अलमारी से बैग भी उठा लिया। ये बैग घर से कुछ ही दूरी पर खोला गया लेकिन उसमें सिर्फ कपड़े थे। जो वहीं फैंक दिए गए।
रामलाल और सुखदेव ने बताया कि रात को नींद से जागने पर आसपास के घरों में पूछताछ की गई। इसी दौरान पैरों के निशान और बाद में मोटर साइकिल के पहियों के निशान से वो एक घर तक पहुंच गए। जहां सो रहे दो युवकों से कुछ मोबाइल बरामद हुए। पुलिस को मौके पर बुलाकर युवकों को सुपुर्द कर दिया गया है। इन युवकों से छह मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद युवकों को हिरासत में लिया है, जहां उनसे पूछताछ चल रही है।

जिले में यहां भी हुई चोरियां
गंगाशहर में जैन फर्नीचर के पास ही हनुमानमल गुडग़ुडिय़ां के घर से चांदी का सामान चोरी हो गया है। गंगाशहर थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक चांदी की थाली, गिलास, लौटा, कटोरी, चमच, जग, नारियल और सिक्के अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। कुछ दिन पहले हुई इस चोरी की एफआईआर अब दर्ज कराई गई है। उधर, जसरासर में शंकरदास थावरिया के घर से भी चोरी हुई है। तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी की एफआईआर हुई है।


Share News

editor September 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महाजन फायरिंग रेंज के मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त एसी कोच
बीकानेर
मिड डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती, खराब खाद्यान्न मिलने पर होगी कार्रवाई
बीकानेर
राजस्थान में मानसून पड़ा सुस्त, 15 जुलाई से फिर तेज बारिश की संभावना
बीकानेर
चलती ट्रेन से कूदा चेन स्नैचिंग का संदिग्ध, सूडसर पहुंचने से पहले मौत
बीकानेर
राजस्थान पुलिस ने सरकारी दस्तावेजों में ‘दलित’ शब्द के उपयोग पर लगाई रोक
बीकानेर
होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग पर रहेगा फोकस
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 11 जुलाई को तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

महाजन फायरिंग रेंज के मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Published July 11, 2026
बीकानेर

यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त एसी कोच

Published July 11, 2026
बीकानेर

मिड डे मील की गुणवत्ता पर सख्ती, खराब खाद्यान्न मिलने पर होगी कार्रवाई

Published July 11, 2026
बीकानेर

राजस्थान में मानसून पड़ा सुस्त, 15 जुलाई से फिर तेज बारिश की संभावना

Published July 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?