Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: स्टेडियम का अस्सी लाख से ज्यादा बिजली बिल बकाया, एक्शन में अधिकारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > स्टेडियम का अस्सी लाख से ज्यादा बिजली बिल बकाया, एक्शन में अधिकारी
जोधपुरबीकानेरराजनीतिराजस्थान

स्टेडियम का अस्सी लाख से ज्यादा बिजली बिल बकाया, एक्शन में अधिकारी

editor
editor Published December 15, 2023
Last updated: 2023/12/15 at 3:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। प्रदेश में नई सरकार के गठन से पहले ही सरकारी अधिकारी एक्शन में आ गए हैं। पिछली सरकार में यही अधिकारी जिन चीजों पर हाथ देने से भी घबराते थे, अब उन्हें सीधे तौर पर अल्टीमेटम दे रहे हैं। ताजा मामला कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के होमटाउन जोधपुर से सामने आया है। जहां के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। स्टेडियम पर 80 लाख रुपए से ज्यादा बिजली बिल बकाया। जानकारी के मुताबिक बरकतुल्लाह खान स्टेडियम कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के अधीन आता है। वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट एसोसिशन के अध्यक्ष हैं। ऐसे में पिछली सरकार में सरकारी विभाग के अधिकारी इसपर हाथ डालने से भी हिचकते थे, लेकिन अब सत्ता बदलते ही सीधे कार्रवाई कर रहे हैं। दरअसल, प्रदेश में नई सरकार का गठन होना बाकी है और मंत्रिमंडल का विस्तार होना भी बाकी है लेकिन सरकार के मुखिया का नाम सामने आने के साथ ही सरकारी विभाग भी हरकत में आने लगे हैं और सरकार बदलते ही पिछली सरकार के दौरान बकाया रिकवरी की शुरुआत भी कर दी।कई सरकारी विभागों पर बिजली का बिल बकाया दरअसल, सरकारी विभागों में डिस्कॉम के करोड़ों रुपए बकाया चल रहे हैं और उसकी वसूली के लिए डिस्कॉम ने अपने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये है कि तुरंत वह अपने-अपने क्षेत्र के बकाया लोगों से वसूली शुरू करें। जिससे डिस्कॉम को घाटे से उबारा जा सके। डिस्कॉम एमडी द्वारा दिए गए निर्देश के बाद में तमाम अधिकारी हरकत में आ गये हैं और अब वसूली अभियान शुरू किया है।डिस्कॉम के एमडी द्वारा दिए गए निर्देश के बाद डिस्कॉम के अधिकारियों ने आरसीए के अधीन आने वाले बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का कनेक्शन काट दिया है। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधीन आता है लेकिन जोधपुर प्राधिकरण विकास ने अपनी जिम्मेदारी झाड़ते हुए आरसीए के ऊपर डाल दी है।जानकारी के अनुसार पिछली सरकार के दौरान बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के बाद में बकाया विद्युत राशि जमा नहीं करवाई गई थी। डिस्कॉम के अधिकारी बताते हैं कि करीब 80 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बकाया चल रही है और इससे पहले उन्हें सूचित भी किया गया था लेकिन बकाया विद्युत राशि जमा नहीं होने के कारण से बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का विद्युत कनेक्शन काटा गया है।गौरतलब है कि अन्य कई सरकारी विभाग और प्राइवेट संस्थान हैं, वहां पर भी डिस्कॉम के लाखों रुपए बकाया है लेकिन उन पर अभी कार्यवाही कहीं नजर नहीं आई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News

Published March 3, 2026
बीकानेर

कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News

Published March 3, 2026
बीकानेर

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News

Published March 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News

Published March 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?