Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पाकिस्तानी दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे का ऑनलाइन निकाह: ऑनलाइन हुई दोनों परिवारों की रस्में
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > पाकिस्तानी दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे का ऑनलाइन निकाह: ऑनलाइन हुई दोनों परिवारों की रस्में
जोधपुरराजस्थान

पाकिस्तानी दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे का ऑनलाइन निकाह: ऑनलाइन हुई दोनों परिवारों की रस्में

editor
editor Published August 4, 2023
Last updated: 2023/08/04 at 7:14 PM
Share
SHARE
Share News

जोधपुर – दुल्हन पाकिस्तान की और दूल्हा राजस्थान का। इस शादी में परिवार वाले भी थे और यार-दोस्त व रिश्तेदार भी। लेकिन, निकाह की सारी रस्में निभाई गई…ऑनलाइन। शहर काजी ने निकाह पढ़ा तो कराची में मौजूद दुल्हन ने कहा- कबूल है…कबूल है…कबूल है। ये खास ऑनलाइन निकाह हुआ बुधवार को जोधपुर के भीतरी शहर में। दरअसल, भीतरी शहर के खेरादियों के मोहल्ले में रहने वाले कॉन्ट्रैक्टर मोहम्मद अफजल के छोटे बेटे अरबाज की शादी थी। रिश्ता कराची में तय किया गया लेकिन वीजा नहीं मिलने से ऑनलाइन निकाह किया गया। इस अनूठी शादी में अरबाज और अमीना के घर वालों ने ऑनलाइन रस्में निभाई। दोनों के परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। आयोजन स्थल पर लैपटॉप के साथ बड़ी-बड़ी दो एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी। दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने बताया कि पाकिस्तान से ऐसे रिश्ते लंबे समय से जारी है। पाकिस्तान की दुल्हन जोधपुर आकर खुश है और वहां की लड़कियां और उनके परिवार भी जोधपुर में शादी करना चाहते हैं। हमारे भी रिश्तेदार वहां है। अब हम वीजा की तैयारी करेंगें। दुल्हन को जोधपुर आने में अभी समय लगेगा। उन्होंंने बताया कि दोनों देशों के बीच भले ही तनाव रहे लेकिन रिश्ते तो बनते रहते हैं, अफजल ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस शादी से पूरा परिवार खुश है। अफजल ने बताया कि हम जैसे साधारण परिवारों के लिए ऑनलाइन निकाह होना बहुत अच्छी बात है खर्चा भी कम होता है और निकाह हो जाता है। अब जब दुल्हन आएगी तो उसका हम स्वागत करेंगे। दूल्हा मोहम्मद अरबाज वकालत के साथ वीडियो एडिटिंग का काम करता है। दूल्हे ने बताया कि रिश्तेदारों ने आपस में रिश्ता तय किया था। अभी वीजा नहीं मिल रहा है इसलिए हम लोगों ने ऑनलाइन शादी करने का ऑप्शन चुना।हालांकि पाकिस्तान में जाकर हम लोग शादी करते तो वह भारत में मान्य नहीं होती और यहां आकर वापस शादी करनी पड़ती। लेकिन, अब हमें भारत के निकाह नामा के साथ वीजा अप्लाई करेंगे तो ये आसानी से मिल जाएगी।

 


Share News

editor August 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान बॉर्डर पर पकड़ा गया बंगाल का युवक, पाकिस्तान के रास्ते सऊदी जाने की थी योजना
बीकानेर
बीकानेर में ‘शहर चलो अभियान 2025’ की शुरुआत से पहले उठे सियासी सुर, निगम पर बरसे नेता
बीकानेर
नौरंगदेसर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पेशाब के लिए रुके एंबुलेंस चालक की मौत
बीकानेर
जोधपुर में RSS की तीन दिवसीय समन्वय बैठक आज से, भागवत स्वयं करेंगे मार्गदर्शन
राजस्थान
इस वीकेंड 43 घंटे तक बंद रहेगा खाटूश्यामजी मंदिर, इत्र और गुलाब पर भी प्रतिबंध
राजस्थान
भूस्खलन और बाढ़ पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, पेड़ों की अवैध कटाई को बताया जिम्मेदार
बीकानेर
महाराष्ट्र में बन रही ‘हलाल टाउनशिप’ पर विवाद, NHRC ने सरकार से दो हफ्ते में मांगा जवाब
बीकानेर
सिम विक्रेता की धोखाधड़ी उजागर, बिना केवाईसी जारी कर रहा था दोहरी सिम
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

जोधपुर में RSS की तीन दिवसीय समन्वय बैठक आज से, भागवत स्वयं करेंगे मार्गदर्शन

Published September 4, 2025
राजस्थान

इस वीकेंड 43 घंटे तक बंद रहेगा खाटूश्यामजी मंदिर, इत्र और गुलाब पर भी प्रतिबंध

Published September 4, 2025
बीकानेरराजस्थान

खत्री मेडिकल का ऊटी के कोऑर्ग मे हुआ सम्मान

Published September 3, 2025
राजस्थान

राजस्थान में 150 यूनिट फ्री बिजली समेत कैबिनेट के कई अहम फैसले लिए गए

Published September 1, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?