


बीकानेर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए डाक विभाग 25 रुपए में तिरंगों की बिक्री गुरुवार से शुरू करेगा। यह तिरंगा 20 इंच गुणा 30 इंच साइज का होगा। बाजार में इस प्रकार के कपड़े के तिरंगे की कीमत 100 रुपए के करीब है। बीकानेर जिले में 328 डाक घरों में तिरंगे झंडे की बिक्री की जाएगी। लास्ट ईयर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के डाक घरों में 15 लाख तिरंगे झंडे की बिक्री का लक्ष्य रखा गया था। इस बार भी 15 लाख का लक्ष्य प्रदेश को मिला है।
डाक विभाग ितरंगे को घर बैठे भी उपलब्ध करवाएगा ताकि डाकिए के माध्यम से तिरंगा झंडा खरीदा जा सके। डाक विभाग के ई पोर्टल पर आर्डर कर एक आदमी पांच तिरंगा मंगा सकता है। विभाग शिपिंग फ्री तिरंगा उसके घर पहुंचाएगा। डाकअधीक्षक देवीलाल सहारण ने बताया कि पिछले साल देश में 1.30 करोड़ से अधिक तिरंगे डाक घरों के माध्यम से बेचे गए थे। इसमें 19.50 लाख तिरंगों की बिक्री के साथ दिल्ली अव्वल रहा था। उत्तर प्रदेश 12.97 लाख ितरंगे की बिक्री के साथ दूसरे और 12.65 लाख ितरंगे की बिक्री के साथ राजस्थान तीसरे नंबर पर रहा था। तिरंगा झंडा केंद्र सरकार वस्त्र मंत्रालय से तैयार करवा रही है। इसकी आपूर्ति देश के 1.54 लाख डाकघरों के जरिए जनता में की जाएगी।
