Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: CM बोले- महिलाओं को मनपसंद का मोबाइल मिलेगा मोदी पर तंज- बीकानेर में अपनी बीमा स्कीम लॉन्च नहीं कर पाए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > CM बोले- महिलाओं को मनपसंद का मोबाइल मिलेगा मोदी पर तंज- बीकानेर में अपनी बीमा स्कीम लॉन्च नहीं कर पाए
जोधपुर

CM बोले- महिलाओं को मनपसंद का मोबाइल मिलेगा मोदी पर तंज- बीकानेर में अपनी बीमा स्कीम लॉन्च नहीं कर पाए

editor
editor Published July 23, 2023
Last updated: 2023/07/23 at 5:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर शहर के लिए कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पैर में चोट के कारण वे पहली बार जोधपुर के कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंचे और वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से जुड़ कर कार्यक्रम को संबोधित किया।सीएम ने कहा कि अगस्त माह में ही महिलाओं को मोबाइल मिलने की घोषणा पूरी हो जाएगी। उन्होंने पहली बार यह जानकारी साझा की कि एक ही शिविर में अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल महिलाओं को मिलेंगे। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार मोबाइल सिलेक्ट कर सकेंगी। सरकार ने एक निश्चित राशि तय कर दी है जो कि मोबाइल खरीदने पर उससे संबंधित मोबाइल कंपनी के खाते में डीबीटी के रूप में पहुंच जाएगी। उस निश्चित राशि से ज्यादा का मोबाइल यदि कोई लेना चाहता है तो उसके पैसे खुद उस महिला को ही देने होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगस्त माह में ही जरूरतमंदों को राशन के किट वितरण करने वाली अन्नपूर्णा योजना भी लांच की जा रही है। सीएम ने 150 करोड़ से ज्यादा की लागत की सौगातें जोधपुर शहर को दी हैं। इस कार्यक्रम का जोधपुर के डीआरडीए हॉल के साथ ही शहर में सात अलग-अलग स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। मोदी नहीं कर पाए अपनी योजना लॉन्च मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की चिरंजीवी योजना आम जनता को बहुत फायदा दे रही है। कुछ दिन पहले भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की 5 लाख बीमा योजना को बड़े-बड़े पोस्टर के साथ लॉन्च किया था। बीकानेर में भी वह इस योजना को लॉन्च करने वाले थे। लेकिन उनकी पार्टी के नेताओं ने बता दिया कि यहां पहले से ही 25 लाख की बीमा योजना चल रही है तो उन्होंने इस बीमा योजना के लॉन्च को राजस्थान में कैंसिल कर दिया। भाजपा हमेशा जोधपुर की उपेक्षा करती है सीएम गहलोत ने कहा कि जब भी भाजपा की सरकार आती है तो जोधपुर को सबसे ज्यादा उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। पिछली बार एक कॉलेज सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषित किया था, बीजेपी की सरकार बनते ही उसे सूरसागर में ले गए। यह उनकी काम करने की मानसिकता को दर्शाता है। जोधपुर ने जो मांगा वह दिया सीएम ने कहा कि जोधपुर के लिए विकास कार्यों की कभी कमी नहीं आने दी जाएगी। जोधपुर के नेताओं ने जो भी मांगा वह दिया है। देश का एकमात्र शहर है जहां सबसे ज्यादा इंस्टीट्यूट हैं। आजादी के बाद देश का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय भी जोधपुर में ही है। हमारी सरकार सोशल सिक्योरिटी पर ज्यादा काम कर रही है। जब डॉक्टर अनुमति देंगे तो सबसे पहले जोधपुर आऊंगा सीएम ने कहा कि मुझे दुख है कि व्यक्तिगत रूप से जोधपुर नहीं आ पाया। दोनों पैर के अंगूठे में चोट लगी है और डॉक्टर ने बाहर निकलने से मना किया है। अब जब भी डॉक्टर बाहर निकलने की एडवाइज देंगे तो सबसे पहले जोधपुर का ही दौरा करूंगा। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत भी दी कि अभी जो शिलान्यास करवा रहे हैं अगले दौरे पर वे उन कार्यों की प्रगति भी देखेंगे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

जोधपुर

सिटी बस में अश्लील हरकत, महिला पुलिस अधिकारी ने युवक को पकड़कर कराया गिरफ्तार

Published February 23, 2026
जोधपुर

शादी से पहले दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत

Published February 22, 2026
जोधपुर

रक्षक बना भक्षक, दो बेटियों से हैवानियत कर पिता फरार

Published January 15, 2026
100 Silver Umbrellas Stolen from Maa Naganechia Temple
crimeजोधपुरराजस्थान

मां नागणेचिया मंदिर से 100 चांदी के छत्र चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Published January 5, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?