Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 11 दिन पहले मंत्री के काफिले से टकराया था, मौत हॉस्पिटल में धरने पर समाज; बोले- 1 करोड़, सरकारी नौकरी दें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > 11 दिन पहले मंत्री के काफिले से टकराया था, मौत हॉस्पिटल में धरने पर समाज; बोले- 1 करोड़, सरकारी नौकरी दें
जोधपुरराजस्थान

11 दिन पहले मंत्री के काफिले से टकराया था, मौत हॉस्पिटल में धरने पर समाज; बोले- 1 करोड़, सरकारी नौकरी दें

editor
editor Published July 8, 2023
Last updated: 2023/07/08 at 3:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जोधपुर।जोधपुर में जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के काफिले से टक्कर के दौरान घायल की आज मौत हो गई। 27 जून को यह हादसा हुआ था। इसमें महामंदिर थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय जगदीश सुथार बुरी तरह घायल हो गया था। वह मथुरादास माथुर अस्पताल में आईसीयू में भर्ती था। इसकी आज मौत हो गई।मौत की खबर के बाद मथुरादास माथुर अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर परिजन व समाज के लोग एकत्र हुए और घटना पर आक्रोश जता रहे है। परिजनों का कहना है कि 11 दिन का संघर्ष करने के बाद जगदीश की मौत हो गई। 1 करोड़ की मांग व सरकारी नौकरी को लेकर धरना दिया जा रहा है।अध्यक्ष सुथार समाज वासूदेव का कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानेंगे बॉडी नहीं उठाएंगे। इस हादसे को लेकर शेरगढ के पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने भी शेखावत से इलाज के लिए बंदोबस्त व परिवार काे आर्थिक सहयोग देने का आग्रह किया था। हालांकि शेखावत भी हादसे के बाद घायल जगदीश से मिलने अस्पताल आए थे। लेकिन किसी भी तरह के आर्थिक सहयोग नहीं देने पर बाबू सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल विरोध जताया था। 30 जून को जगदीश के पिता अमाना राम ने महामंदिर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया था कि 27 जून को उसका बेटा जगदीश दोपहर करीब 3 बजे पावटा की तरफ जा रहा था। वह मटकी चौराहे की ओर से शक्ति नगर गली नं एक बैंक ऑफ बडोदा के एटीएम के सामने पहुंचा ही था कि आरटीओ की ओर से मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का काफिला आ रहा था। काफिले के पीछे तेज गति से आ रही सफारी गाड़ी ने बाइक पर चल रहे जगदीश को सामने से टक्कर मारी और जगदीश बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट आई और उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?