Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विधायक को इन्वेस्ट के नाम पर दिया झांसा 23 लाख की ठगी का मामला दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > विधायक को इन्वेस्ट के नाम पर दिया झांसा 23 लाख की ठगी का मामला दर्ज
जोधपुरराजस्थान

विधायक को इन्वेस्ट के नाम पर दिया झांसा 23 लाख की ठगी का मामला दर्ज

editor
editor Published June 16, 2023
Last updated: 2023/06/16 at 3:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर।पुलिस कमिश्नरेट के बोरानाडा थाने में पूर्व विधायक ने अपने साथ इन्वेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। एफआईआर में आरोप लगाया कि उन्हें बचत के नाम पर झांसे में लिया गया और कुल 23 लाख 15 हजार 736 रुपए हड़प लिए गए। बार-बार कहने पर भी पैसे वापस नहीं लौटाए गए। पूर्व विधायक की तरफ से करण सिंह पुत्र छोटू सिंह ने थाने में मामला दर्ज करवाया। मलखान सिंह पुत्र स्व. रामसिंह विश्नोई निवासी रातानाडा ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पास सहारा इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों तत्कालीन मैनेजर तेजाराम खत्री, वर्तमान मैनेजर प्रवीन कुमार, एजेंट अब्दुल मुकीद ने उन्हें झांसे में लिया और सहारा इंडिया की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। सहारा इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें कई तरह की योजनाएं बताई और पैसे इन्वेस्ट करने पर ऊंची ब्याज दर से पैसे रिटर्न करने का आश्वासन दिया। इस पर हर माह 18 हजार रुपए से 6 साल के लिए पैसे इन्वेस्ट करना शुरू किया। 15 जुलाई 2015 को सबसे पहले किश्त जमा करवाई गई। अंतिम किश्त 21 जून 2021 को जमा करवाई गई। कुल 72 किस्तों में 12 लाख 96 हजार रुपए का भुगतान सहारा इंडिया को किया गया। इसके अलावा 31 मई 2012 को 1 लाख 72 हजार, 6 फरवरी 2016 को 33 हजार 936, 4 लाख 76 हजार 192, 11 फरवरी 2016 को 2 लाख 1 हजार 246 सहित 33 हजार 936 रुपए इन्वेस्ट करवाए गए। इसके अलावा 15 फरवरी 2016 को 33 हजार 936, 11 मार्च 2016 को 34 हजार 354 रुपए इन्वेस्ट किए गए। कुल 23 लाख 15 हजार 736 रुपए इन्वेस्ट करने के बाद अभी तक वापस नहीं लौटाए गए। कई बार कहने के बावजूद भी पैसे नहीं लौटाए गए।


Share News

editor June 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
बीकाणा अपडेट: अस्पताल सुधार, तीर्थ यात्राएं और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट
बीकानेर
बोर्ड ने कक्षा 9-12 के लिए ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान प्रतियोगिताओं की घोषणा की
राजस्थान शिक्षा
Bikaner News: गौ-गोचर पर कब्जा रोकने को संतों ने किया सदबुद्धि यज्ञ
बीकानेर
PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, राजभवन और सचिवालय के नाम भी बदले गए
देश-दुनिया
संचार साथी: सरकार क्यों स्मार्टफोन में इस एप को अनिवार्य कर रही है
देश-दुनिया
“खाओसा” लाया है मौसम का मेवा, सर्दी में लें देशी घी की बटन फीणी-पनीर घेवर का जायका, रोस्टेड नमकीन की वृहद रेंज 
बीकानेर राजस्थान
नापासर में पैदल चल रहे व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मारी, अस्पताल में मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

बोर्ड ने कक्षा 9-12 के लिए ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान प्रतियोगिताओं की घोषणा की

Published December 2, 2025
बीकानेरराजस्थान

“खाओसा” लाया है मौसम का मेवा, सर्दी में लें देशी घी की बटन फीणी-पनीर घेवर का जायका, रोस्टेड नमकीन की वृहद रेंज 

Published December 2, 2025
राजस्थान

श्रीनाथजी पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक, मचा सकता था तबाही

Published December 2, 2025
राजस्थान

राजस्थान में सेना की गोपनीय जानकारी बेचने वाला ISI एजेंट गिरफ्तार

Published December 2, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?