Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आदमखोर आरोपी के सिर-गर्दन में फैल चुका था इंफेक्शन:मुंबई से पाली तक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पुलिस के लिए चुनौती बनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > आदमखोर आरोपी के सिर-गर्दन में फैल चुका था इंफेक्शन:मुंबई से पाली तक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पुलिस के लिए चुनौती बनी
जोधपुरराजस्थान

आदमखोर आरोपी के सिर-गर्दन में फैल चुका था इंफेक्शन:मुंबई से पाली तक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पुलिस के लिए चुनौती बनी

editor
editor Published May 31, 2023
Last updated: 2023/05/31 at 3:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर।पाली के सेंदंडा में महिला की हत्या के बाद चेहरे को नोंचकर खाने वाले युवक की महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद अब पुलिस के सामने उसके संपर्क में आए लोगों की ट्रेकिंग करना चैलेंज बन गया है। क्योंकि युवक महाराष्ट्र से पाली बस में आया था। इस दौरान उसके संपर्क में कौन कौन आया इसका पता नहीं चल पाया है।बता दें की सुरेंद्र कि मंगलवार सुबह 7:50 पर महात्मा गांधी हॉस्पिटल में डेथ हो गई। अस्पताल सुप्रीडेंट डॉ. राजश्री बैहरा ने बताया कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया था । इसके चलते उसकी मौत हो गई।परिजनों को पता लगाने मुंबई गई पाली पुलिस के हाथ में विशेष जानकारी नहीं लगी है। उसका आधार कार्ड का पता भी फर्जी निकला है। कुछ लोगों ने उसके नेपाल का होने का दावा किया है।मौत के बाद ये अब भी पहली बना हुआ है कि उसे रैबीज था या नहीं। पाली में डॉक्टर ने दावा किया कि हाइड्रोफोबिया के लक्षण थे लेकिन जोधपुर रैफर करने पर उसे मनोरोग भी माना गया। इसके साथ ही रैबीज और सिजोफ्रेनिया पेशेंट मानकर इलाज कर रहे थे। इसके डॉक्टर बुलाकर इस बीमारी को कवर करने की कोशिश की जा रही थी।डॉक्टर्स ने बताया कि अचानक उसे कार्डिक अरेस्ट आया था। इतना ही नहीं दिमाग और गर्दन के बीच के पार्ट में इन्फेक्शन (ब्रेन स्टैंप) होने की वजह से भी उसकी मौत हुई है। आरोपी सुरेंद्र का ब्रेन, लिवर और किडनी फैल हो चुकी थी।फोटो मरीज को पाली से जोधपुर रैफर करने के दौरान का है।फोटो मरीज को पाली से जोधपुर रैफर करने के दौरान का है।27 मई को रैफर किया जोधपुर युवक सुरेंद्र को 27 मई को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से जोधपुर रैफर किया गया था। यह उसे मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया था जहां से बाद में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट कर इलाज शुरू किया गया था। हालांकि इन 2 दिनों में सुरेंद्र का स्वभाव काफी शांत नजर आया। 2 दिन तक उसे मनोचिकित्सक की एडवाइज पर मेडिसिन दी जा रही थी। इसके चलते भी उसके स्वभाव शांत था।अब पुणे भेजे जाएंगे सैंपल मौत के बाद भी अभी तक यह तय नहीं हो पाया कि उसकी मौत किस वजह से हुई है। क्योंकि डॉक्टर खुद पूरी तरह से नहीं मान रहे कि उसे रेबीज था। डॉक्टरों का मानना है कि उसे दिमाग की बीमारी भी थी इसकी वजह से भी ऐसा हो सकता है। एमजीएच में पिछले 2 दिन से उसका इलाज भी मनोचिकित्सक की सलाह के आधार पर चल रहा था। अब उसकी मौत के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। वही वायरल मार्कर भेजने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है इस जांच में 15 से 20 दिन लगते हैं और इसे पुणे की लैब में भेजा जाएगा इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत रेबीज का इन्फेक्शन होने की वजह से हुई या किसी अन्य कारणों से।आरोपी सुरेंद्र की सिटी स्कैन रिपोर्ट नॉर्मल आई है। लेकिन, उसे क्या बीमारी थी यह अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।आरोपी सुरेंद्र की सिटी स्कैन रिपोर्ट नॉर्मल आई है। लेकिन, उसे क्या बीमारी थी यह अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।नॉर्मल थी सिटी स्कैन रिपोर्ट सोमवार को आरोपी की की सीटी स्कैन रिपोर्ट आई थी। जो नॉर्मल थी। लिवर फंक्शन टेस्ट रेट बढ़ा हुआ आया। डॉक्टर उसकी मौत का एक कारण यह भी मान रहे हैं क्योंकि उसकी किडनी और लीवर में खराबी भी थी इसका कारण पेशेंट का अलकहोलिक होना था। डॉक्टर का मानना है कि अलकोल पीने की वजह से भी ऐसा हो सकता है। जिससे लिवर फंक्शन खराब हो सकते हैं।डॉक्टर प्रभात कंवरिया ने बताया पेशेंट को शनिवार शाम एडमिट किया गया था। लगभग 3 दिन तक इलाज के दौरान उसे बेहोश रखा गया। इसकी वजह उपचार के दौरान वो अग्रेसिव नहीं रहे। पाली में उसने कई लोगों को काट दिया था। इसके चलते यहां पर उसे एग्रेसिव होने से बचाने के लिए बेहोश अवस्था में इलाज किया जा रहा था।वहीं डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पुलिस के उन सभी अधिकारी, कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए संपर्क में आने वाले सभी लोगों की लिस्ट मांगी गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?