Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सिर में चोट मारकर किया मर्डर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > सिर में चोट मारकर किया मर्डर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
राजस्थानश्रीगंगानगर

सिर में चोट मारकर किया मर्डर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

editor
editor Published May 17, 2023
Last updated: 2023/05/17 at 4:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। शहर के गगन पथ पर बुधवार अल सुबह युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक इस इलाके में चांडक फार्म हाउस के सामने की तरफ कच्चे मकान में अपनी मां के साथ रहता था। बुधवार दोपहर पुलिस को युवक की हत्या होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर कच्चे कमरे में युवक का शव मिला। इसके सिर में लोहे की चीज से चोट मारकर हत्या की गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इसे सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिछले कुछ दिन से युवक के साथ रह रहा उसका भाई हत्या के बाद से मौके से गायब मिला। ऐसे में मृतक के भाई के ही उसकी हत्या कर देने की आशंका है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सब्जी बेचकर करता था गुजारा
गगन पथ पर चांडक फार्म हाउस के सामने रहने वाला सतीश सब्जी बेचकर गुजारा करता था। वह अपनी मां के साथ अकेला रहता था। पार्षद प्रियंक भाटी ने बताया कि घर में सतीश और उसकी मां अकेले रहते थे। पिछले कुछ दिन से उसका एक भाई भी उनके साथ आकर रहने लगा। पार्षद भाटी ने आशंका जताई कि संभवत: बुधवार रात दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद सतीश के भाई ने ही सिर में लोहे के सब्बल से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे सुबह जब यहां पहुंचे तो उन्हें चारपाई पर शव पड़ा मिला। शव के पास मृतक की मां और उनके साथ रह रहा भाई दोनों ही नहीं थे। मृतक की मां के उसके अन्य भाई केपास होने की जानकारी मिली है। बुधवार दोपहर तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।
एसएचओ नरेश निर्वाण ने बताया कि अभी गगन पथ पर चांडक फार्म हाउस के सामने एक मकान में युवक का शव मिला है। हत्या किसने की यह अभी स्पष्ट नहीं है। अभी शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हत्या करने वाले के बारे में जानकारी जांच में सामने आएगी। अभी अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्या बुधवार अल सुबह होने की संभावना है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?