Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर: भारत पाक सीमा पर बीएसएफ व तस्करों के बीच फायरिंग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > बडी खबर: भारत पाक सीमा पर बीएसएफ व तस्करों के बीच फायरिंग
राजस्थानश्रीगंगानगर

बडी खबर: भारत पाक सीमा पर बीएसएफ व तस्करों के बीच फायरिंग

editor
editor Published January 15, 2023
Last updated: 2023/01/15 at 5:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगरके रायसिंहनगर क्षेत्र में एक बार फिर से सीमा पार पाकिस्तान से तस्करों के द्वारा ड्रोन के जरिए हेरोइन ड्रोप की गई है. सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई हेरोइन की डिलीवरी लेने आए कार सवार तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग की. बाद में मौके से भागने का प्रयास किया. जवाब में बीएसएफ के जवानों के द्वारा भी तस्करों की कार पर 16 राउंड फायर किए गए. बीएसएफ ने ही मौके से दो तस्करों को तीन पैकेट हेरोइन सहित धर दबोचा है.
जानकारी के अनुसार घटना रविवार तडक़े करीब पांच बजे हुई. तस्करों से जब्त हेरोइन की वजन 6 किलो 250 ग्राम बताया जा रहा है. फरार हुए दो तस्करों की तलाश में बीएसएफ और स्थानीय पुलिस जुटी हुई है. पुलिस और BSF  की ओर से संयुक्त रूप से नाकाबंदी की गई है. वहीं तस्करों की गाड़ी गांव 62 चक के पास नहर किनारे लावारिस हालत में मिली है. लावारिस हालत में मिली तस्करों की गाड़ी में 1 मोबाइल डोंगल, तस्करों के कपड़े और अन्य सामान मिला है. भागने में सफल हुए दो तस्करों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

जनवरी माह में तीसरी बार हेरोइन बरामद हुई है

गौरतलब है कि 10 जनवरी को भी श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुरा 1 क्र के एक खेत में स्थानीय किसान को लावारिस हालत में 5 संदिग्ध पैकेट मिले थे. उनमें पांच किलो हेरोइन थी. वहीं उससे पहले 5 जनवरी को भी रायसिंहनगर थाना क्षेत्र के गांव लखा हाकम क्षेत्र में भी किसान के खेत में लावारिस हालत में हेरोइन के 3 पैकेट बरामद हुए थे. उनमें भी हेरोइन थी. दोनों ही मामलों की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से की जा रही है.
स्थानीय तस्कर सीमा पार पाकिस्तान के तस्करों से मिले हुए हैं
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीते काफी समय से हेरोइन तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीएसएफ कई बार सीमावर्ती इलाकों में हेरोइन जब्त कर चुकी है. कई बार तस्करों को पकड़ा भी गया है. इस इलाके के स्थानीय तस्कर सीमा पार पाकिस्तान के तस्करों से मिले हुए हैं. स्थानीय तस्कर ड्रोन के जरिए भारत की सीमा में पहुंचाई जाने वाली हेरोइन को पंजाब में सप्लाई करते हैं. ड्रोन के जरिए तस्करी के मामले बढऩे के बाद बीएसएफ ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है.


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?