Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एक बार फिर शहर की इस बैक से जाली नोट पहुंचे आरबीआई, अज्ञात जने के खिलाफ मामला दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > एक बार फिर शहर की इस बैक से जाली नोट पहुंचे आरबीआई, अज्ञात जने के खिलाफ मामला दर्ज
राजस्थानहनुमानगढ़

एक बार फिर शहर की इस बैक से जाली नोट पहुंचे आरबीआई, अज्ञात जने के खिलाफ मामला दर्ज

editor
editor Published January 3, 2023
Last updated: 2023/01/03 at 4:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ की चेस्ट ब्रांच से आरबीआई के रीजनल ऑफिस जयपुर भेजे गए नोटों में नकली नोट मिलने पर हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाने में डाक भेजकर अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जयपुर स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रीजनल ऑफिस में एक बार फिर जाली नोट पहुंचने का मामला सामने आया है। ये जाली नोट हनुमानगढ़ जिले की मुद्रा तिजोरियों (करेंसी चेस्ट शाखा) से भेजे गए गंदे नोटों की जांच में पकड़ में आए। इस संबंध में आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाने में डाक भेजकर अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एसआई जगदीश प्रसाद कड़वासरा ने बताया कि पुलिस को प्राप्त हुई डाक में भारतीय रिजर्व बैंक रीजनल ऑफिस जयपुर की सहायक महाप्रबंधक तृप्ति तोसावरा (45) पत्नी विजेन्द्र खटीक निवासी मकान नम्बर 114, वसुन्धरा कॉलोनी गोपालपुरा पीएस बजाजनगर जयपुर ने बताया कि मई 2022 से अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान हनुमानगढ़ जिले में स्थित मुद्रा तिजोरियों की ओर से रुपए जमा हुए। भारतीय रिजर्व बैंक के जयपुर कार्यालय में भेजे गए गंदे नोटों की जांच करने पर कुछ जाली नोट पकड़ में आए। भारतीय मुद्रा नोटों को जाली छापना या उन्हें परिचालित करना भारतीय दण्ड संहिता की धारा 489ए से 489ई के अन्तर्गत अपराध है।
सहायक महाप्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज कर इस संबंध में आवश्यक खोजबीन कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने किसी करेंसी नोट या बैंक नोट का कूटकरण करने के आरोप में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई जगदीश प्रसाद कड़वासरा कर रहे हैं। जाली नोट मिलने पर पकड़े जाने की डेट के साथ ही जाली नोटों की सीरिज और पेनल नम्बर की डिटेल भी डाक के जरिए भेजी गई है। पुलिस ने जाली नोट मिलने की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पहले भी जाली नोट पकड़ में आने के सम्बन्ध में एक मुकदमा आरबीआई की ओर से दर्ज करवाया गया था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?